⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर India GK के भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 242 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

निम्नलिखित में से, स्वाधीन भारत की, कौन सी तात्कालिक प्रमुख चुनौती नहीं थी -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
Aअंगीकृत प्रतिनिधित्व लोकतंत्र
Bऔद्योगिक विकास की दर को तेज करना
Cएक राष्ट्र को आकार देना जो एकता के सूत्र में बँधा हुआ था
Dसमाज का विकास

सही उत्तर: एक राष्ट्र को आकार देना जो एकता के सूत्र में बँधा हुआ था

व्याख्या (Explanation)

स्वतंत्रता के बाद भारत की प्राथमिक चुनौतियां औद्योगिक विकास , लोकतंत्र को स्थिर करना, और समाज का समग्र विकास करना थीं। एक राष्ट्र को आकार देना जो एकता के सूत्र में बँधा हुआ था प्राथमिक चुनौती नहीं थी।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

52

नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन (I): वीर सावरकर ने ‘मित्र मेला’, नामक संगठन बनाया और बंगाल विभाजन के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर विदेशी कपड़ों की होली जलायी। कथन (II): ब्रिटिश सरकार ने वीर सावरकर की पुस्तक, ‘द इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस’ के प्रकाशन से पहले ही उस पर प्रतिबंध लगा दिया। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
Aकथन (I) गलत हैं, लेकिन कथन (II) सत्य हैं।
Bकथन (I) और कथन (II) दोनों ही सत्य हैं।
Cकथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।
Dकथन (I) सत्य हैं, लेकिन कथन (II) गलत है।

सही उत्तर: कथन (I) और कथन (II) दोनों ही सत्य हैं।

व्याख्या (Explanation)

वर्ष 1899 में मात्र 16 वर्ष की आयु में वीर सावरकर ने ‘मित्र मेला’ की स्थापना की और स्वदेशी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी पुस्तक ‘द इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस’ को ब्रिटिश सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

53

6 नवंबर 1943 को, जापानी प्रमुख तोजो ने घोषणा की, कि जापान ने कुछ द्वीपों को आजाद हिंद की अंतरिम सरकार को सौंपने का निर्णय लिया है। ये द्वीप कौन से थे -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aअंदमान और निकोबार द्वीप
Bमालदीव
Cकोको द्वीप
Dलक्षद्वीप द्वीप

सही उत्तर: अंदमान और निकोबार द्वीप

व्याख्या (Explanation)

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अंडमान और निकोबार द्वीपों पर कब्जा कर लिया और उन्हें आजाद हिंद सरकार (सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में) को सौंपने की घोषणा की।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

54

स्वतंत्रता के समय राष्ट्र राज्य के निर्माण में भारत को निम्नलिखित में से किस प्रमुख चुनौती का सामना करना पड़ा -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aलोकतंत्र की स्थापना
Bप्रौद्योगिकी का निम्न स्तर
Cनिर्धनता
Dसंसाधन की कमी

सही उत्तर: लोकतंत्र की स्थापना

व्याख्या (Explanation)

स्वतंत्रता के समय भारत को सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र की स्थापना की थी। विविध जातियों, भाषाओं, धर्मों और संस्कृतियों वाले देश में लोकतांत्रिक प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करना एक जटिल कार्य था। भारत ने इस चुनौती को स्वीकार किया और एक सशक्त लोकतांत्रिक संविधान बनाया।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

55

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (I): भारत के लिये 1947 का वर्ष अभूतपूर्व हिंसा और विस्थापित किए जाने वाले अभिघात से भरा हुआ था। कथन (II): 1947 में भारत का जन्म बहुत ही जटिल परिस्थितियों में हुआ था। कदाचित किसी भी अन्य देश का इतनी मुश्किल परिस्थितियों से सामना नहीं हुआ होगा जैसा भारत में हुआ था। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aकथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
Bकथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
Cकथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
Dकथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।

सही उत्तर: कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।

व्याख्या (Explanation)

1947 में भारत के विभाजन ने हिंसा और विस्थापन की स्थिति उत्पन्न की। दोनों कथन सही हैं।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

56

भारत में साइमन आयोग कब आया -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
A1930
B1932
C1925
D1928

सही उत्तर: 1928

व्याख्या (Explanation)

साइमन कमीशन 3 फरवरी 1928 को बंबई पहुँचा था। इसमें ब्रिटेन के संसद के सात ब्रिटिश सदस्य शामिल थे, जिसमें लेबर नेता क्लेमेंट एटली (1883-1967) शामिल थे, जो बाद में 1945 और 1951 के बीच ब्रिटिश प्रधान मंत्री थे।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

57

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (I): भारत की स्वतंत्रता से तुरन्त पहले, अंग्रेजी शासन द्वारा यह घोषणा की गई थी कि भारत पर उनके राज के समाप्त होने पर रजवाड़ों पर प्रभुत्व समाप्त नहीं होगा। कथन (II): अंग्रेजी राज का यह नजरिया था कि रजवाड़े अपनी मर्जी से चाहे तो भारत या पाकिस्तान में शामिल हो जाएँ या फिर अपना स्वतंत्र अस्तित्व बनाए रखें। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aकथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
Bकथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
Cकथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
Dकथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।

सही उत्तर: कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।

व्याख्या (Explanation)

घोषणा की गई कि रियासतों पर ब्रिटिश सत्ता, दायित्व शक्ति के हस्तांतरण के साथ समाप्त हो जायेगी, लेकिन इन्हें ब्रिटिश भारत में किसी भी उत्तराधिकारी सरकार में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। रियासतों के भविष्य का फैसला अंतिम स्थानांतरण की तारीख तय होने के बाद होगा। अंग्रेजों ने रियासतों को यह चुनने की छूट दी कि वे भारत, पाकिस्तान में शामिल हों या स्वतंत्र रहें।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

58

1943 में इण्डियन नेशनल आर्मी में महिला रेजिमेंट की स्थापना किसने की थी -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aजवाहरलाल नेहरू
Bसुभाषचंद्र बोस
Cमहात्मा गाँधी
Dसरोजिनी नायडू

सही उत्तर: सुभाषचंद्र बोस

व्याख्या (Explanation)

देश की पहली महिला रेजिमेंट का नाम झांसी की रानी के नाम पर रखा गया था। इस रेजिमेंट को बनाने का उद्देश्य भारत की महिलाओं को देश की आजादी के लिए आगे लाना था। यह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दुनिया में मौजूद महिला आर्मी रेजिमेंट में से एक थी। इंडियन नेशनल आर्मी की इस महिला रेजिमेंट का नेतृत्व कैप्टन लक्ष्मी सहगल ने किया था। ये वहीं लक्ष्मी सहगल हैं जिन्होंने 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था। आजाद हिंद फौज की इस महिला यूनिट की स्थापना 12 जुलाई 1943 में सुभाष चंद्र बोस ने की थी।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

59

दलित वर्ग संगठन, किसने स्थापित किया -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aमुहम्मद अली जिन्ना
Bमहात्मा गाँधी
Cडॉ.भीमराव अम्बेडकर
Dजवाहरलाल नेहरू

सही उत्तर: डॉ.भीमराव अम्बेडकर

व्याख्या (Explanation)

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलित वर्ग संगठन की स्थापना 1930 में की थी ताकि दलित समुदाय के सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों को संरक्षित किया जा सके।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

60

पूना समझौता, 1932 निम्नलिखित में से किन नेताओं से संबंधित था -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aमहात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर
Bमहात्मा गांधी और मुहम्मद अली जिन्ना
Cडॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं मुहम्मद अली जिन्ना
Dमहात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू

सही उत्तर: महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर

व्याख्या (Explanation)

पूना समझौता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बीच हुआ था। इसका उद्देश्य दलित वर्गों के लिए अलग निर्वाचक मंडल की जगह आरक्षित सीटें सुनिश्चित करना था।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams