PYQ Practice
242 Questions · 25 Pages
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा कथनों के आधार पर सही कूट का चयन करें- a. अशफाकउल्ला खान का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में हुआ था। b. उन्होंने काकोरी काण्ड में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। c. ब्रिटिश शासन ने उनके ऊपर अभियोग चलाया और 19 दिसम्बर सन् 1927 को उन्हें फैजाबाद जेल में फाँसी पर लटका दिया गया। d. अशफाकउल्ला खाँ उर्दू भाषा के शायर थे। अपने उपनाम वारसी और हसरत से वे शायरी और गजलें लिखते थे। कूटः
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा कथनों के आधार पर सही कूट का चयन करें- a चन्द्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। b. वे भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे। c. उन्होंने उत्तर भारत की सभी क्रान्तिकारि पार्टियों को मिलाकर हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन किया। d. उन्होंने भगत सिंह के साथ लाहौर में लाला लाजपत राय की मौत का बदला सॉण्डर्स की हत्या करके लिया एवं दिल्ली पहुँच कर असेम्बली बम काण्ड को अंजाम दिया था। कूटः
निम्नलिखित में किस कृत्य के कारण भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 में फाँसी की सजा दी गई थी -
असहयोग आन्दोलन (1920-22) को क्यों निलंबित किया गया -
निम्न में से किस आंदोलन में सरदार वल्लभभाई पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई -
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा कथनों के आधार पर सही कूट का चयन करें- a. बेगम हजरत महल अवध के शासक वाजिद अली शाह की पत्नी थी। b. इन्होंने लखनऊ को अंग्रेजों से बचाने के लिए भरसक प्रयत्न किए और सक्रिय भूमिका निभाई। c. बेगम हजरत महल ने अपने नाबालिग पुत्र बिरजिस कादर को गद्दी पर बिठाकर उन्होंने अंग्रेजी सेना का स्वयं मुकाबला किया। d. बेगम हजरत महल ने जब तक संभव हो सका, अपनी पूरी ताकत से अंग्रेजों का मुकाबला किया। अंततः उन्हें हथियार डालकर भूटान में शरण लेनी पड़ी। कूटः
निम्नलिखित में से कौन आज़ाद हिंद फौज के प्रारंभिक चरण में उससे संबंधित था -
निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि में हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ की भूमिका नहीं थी -
कथन (A): कैबिनेट मिशन ने मुस्लिम लीग की (पृथक् पाकिस्तान राज्य की) माँग अस्वीकार कर दी। कारण (R) : कैबिनेट मिशन का मानना था कि पृथक् पाकिस्तान राज्य में बड़े अनुपात में गैर-मुस्लिम आबादी होगी एवं मुसलमानों की बड़ी आबादी पीछे भारत में ही छूट जाएगी। कूट :
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- a. भारत के विभाजन के समय पार्टीशन कौंसिल के अध्यक्ष भारत के भूतपूर्व मुख्य न्यायधीश सर पैट्रिक स्पेंस थे। b. लगभग उसी समय एक विवाचन ट्रिब्यूनल भी सर सिरिलरेडक्लिफ की अध्यक्षता में स्थापित किया गया था। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -