⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

वन्य जीवन PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर India GK के वन्य जीवन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 140 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान किस झील पर स्थित है -

Aकोलेरु झील
Bवूलर लेक
Cदल झील
Dलोकटक झील

सही उत्तर: लोकटक झील

92

निम्नलिखित में से किसे भारत में जैव विविधता का हॉटस्पॉट माना जाता है -

Aअरावली पहाड़ियाँ
Bपश्चिमी घाट
Cपूर्वी घाट
Dसिन्धु गंगा मैदान

सही उत्तर: पश्चिमी घाट

93

बक्सा टाइगर रिजर्व निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है -

Aआसाम
Bओडिशा
Cपश्चिम बंगाल
Dझारखण्ड

सही उत्तर: पश्चिम बंगाल

94

निम्नलिखित में से कहाँ पर प्रवाल भित्तियाँ पाई जाती हैं - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कच्छ की खाड़ी मन्नार की खाड़ी सुंदरबन नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

Aकेवल 1, 2 और 3
Bकेवल 2 और 4
Cकेवल 1 और 3
D1, 2, 3 और 4

सही उत्तर: केवल 1, 2 और 3

95

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: नेशनल पार्क - पार्क के माध्यम से बहने वाली नदी कॉर्बेट नेशनल पार्क-गंगा काजीरंगा नेशनल पार्क-मानस साइलेंट वैली नेशनल पार्क -कावेरी उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं -

Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 3
Cकेवल 1 और 3
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: उपर्युक्त में से कोई नहीं

व्याख्या (Explanation)

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क: गंगा नदी की एक सहायक नदी रामगंगा पार्क के लिये पानी का प्राथमिक स्रोत है। रामगंगा की सहायक नदियाँ- खोह, कोल्हू और मंडल नदियाँ हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क: यह विश्व के एक सींग वाले गैंडों के लगभग दो-तिहाई की मेज़बानी करने वाला एक पार्क है और ब्रह्मपुत्र नदी से घिरा है। ब्रह्मपुत्र इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमा बनाती है, जबकि मोरा डिफ्लू दक्षिणी सीमा बनाती है। पार्क के भीतर अन्य उल्लेखनीय नदियांँ डिफ्लू, मोरा और धनसिरी हैं। साइलेंट वैली नेशनल पार्क: केरल में स्थित इस पार्क का पूरा क्षेत्र कुंतीपुझा नदी के उत्तर से दक्षिण की ओर जाता है। यह नीलगिरि बायोस्फीयर रिज़र्व का हिस्सा है।

96

भारतीय हाथियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: हाथियों के समूह का नेतृत्व मादा करती है। गर्भधारण की अधिकतम अवधि 22 महीने हो सकती है। एक मादा हाथी सामान्य रूप से केवल 40 वर्ष की आयु तक बच्चे को जन्म दे सकती है। भारतीय राज्यों में सबसे अधिक हाथी जनसंख्या केरल में है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -

Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 2 और 4
Cकेवल 3
Dकेवल 1, 3 और 4

सही उत्तर: केवल 1 और 2

व्याख्या (Explanation)

हाथियों के समूह का नेतृत्व सबसे अनुभवी मादा (Matriarch) करती है। हाथी का गर्भकाल 18-22 महीने तक हो सकता है। प्रजनन क्षमता 16 से 40 की उम्र के बीच काफी हद तक स्थिर रहती है और फिर थोड़ी कम हो जाती है, हालाँकि 60 से ज़्यादा उम्र की मादाएँ अभी भी जन्म दे सकती हैं। भारत में सबसे अधिक हाथी कर्नाटक में हैं, केरल में नहीं।

97

निम्नलिखित में से जानवरों का कौन सा समूह लुप्तप्राय प्रजातियों की श्रेणी में आता है -

Aग्रेट इंडियन बस्टर्ड, कस्तूरी मृग, लाल पांडा और एशियाई जंगली गधा
Bकश्मीर हरिण, चीतल, ब्लू बुल और ग्रेट इंडियन बस्टर्ड
Cहिम तेंदुए, स्वैम्प डियर, रीसस बंदर और सारस (क्रेन)
Dशेर-पूंँछ मकाक, नील गाय, हनुमान लंगूर और चीता

सही उत्तर: ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, कस्तूरी मृग, लाल पांडा और एशियाई जंगली गधा

98

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए – सूची-I (राष्ट्रीय पाकी) (i) मानस राष्ट्रीय उद्यान (ii) नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (iii) साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान (iv) वायनाड वन्यजीव अभ्यारण्य सूची-II (स्थान) (a) कर्नाटक (b) केरल (c) असम (d) तमिलनाडु कूट –

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
A(i)-(A), (ii)-(B), (iii)-(C), (iv)-(D)
B(i)-(B), (ii)-(D), (iii)-(A), (iv)-(C)
C(i)-(D), (ii)-(A), (iii)-(C), (iv)-(B)
D(i)-(C), (ii)-(A), (iii)-(D), (iv)-(B)

सही उत्तर: (i)-(C), (ii)-(A), (iii)-(D), (iv)-(B)

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021

99

वंडूर राष्ट्रीय उद्यान (महात्मा गाँधी समुदी राष्ट्रीय उद्यान) अवस्थित है –

📋 पूछा गया: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
Aलक्षद्वीप में
Bतमिलनाडु में
Cअण्डमान और निकोबार द्वीप समूह में
Dपुडुचेरी में

सही उत्तर: अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह में

📋

स्रोत: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021

100

यदि आप घडि़याल को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है -

Aभितरकनिका मैन्ग्रोव
Bचम्बल नदी
Cपुलिकट झील
Dदीपोर बील

सही उत्तर: चम्बल नदी

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams