⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारत की मिट्टियाँ PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के भारत की मिट्टियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 49 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (I) : जलोढ़ मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में पोटाश, फॉस्फोरिक एसिड और चूना पाया जाता है, जो गन्ना, धान, गेहूँ और अन्य अनाज और दलहन फसलों के उत्पादन के लिए आदर्श हैं। कथन (II) : इस मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन पायी जाती है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
Aकथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
Bकथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
Cकथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
Dकथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।

सही उत्तर: कथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।

व्याख्या (Explanation)

इस मृदा में चूना, फास्फोरिक अम्ल, नाइट्रोजन और ह्यूमस की कमी पाई जाती है। ऐसी मृदा में नाइट्रोजन व कार्बनिक लवण पर्याप्त मात्रा में होते हैं।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

12

निम्नलिखित में से भारत के किस स्थान में रैगर मृदा पायी जाती है -

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aभारतीय द्वीप समूह
Bउत्तरी मैदान
Cहिमालय क्षेत्र
Dदक्कन का पठार

सही उत्तर: दक्कन का पठार

व्याख्या (Explanation)

रैगर मृदा भारत के दक्कन के पठार में पाई जाती है। यह मृदा मुख्य रूप से कपास की खेती के लिए उपयुक्त है और इसे “ब्लैक सॉयल” या “रेगुर सॉयल” भी कहा जाता है।

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

13

किस मिट्टी को ‘रेगुर मिट्टी’ के नाम से जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
Aकाली मिट्टी
Bलाल मिट्टी
Cपीली मिट्टी
Dलैटराइट मिट्टी

सही उत्तर: काली मिट्टी

व्याख्या (Explanation)

काली मिट्टी का रंग काला होता है और इसे ‘रेगुर मिट्टी’ के नाम से भी जाना जाता है।चूंकि यह कपास उगाने के लिए उपयुक्त है, इसलिए इसे ‘कपास मिट्टी’ भी कहा जाता है।

📋

स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024

14

कौन सी मृदा को ऊसर, रेह, अल्कलाईन आदि के रूप में भी जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Computor Exam 2018
Aभूरी मिट्टी
Bलाल मिट्टी
Cलवणीय मिट्टी
Dजलोढ़ मिट्टी

सही उत्तर: लवणीय मिट्टी

📋

स्रोत: Computor Exam 2018

15

भारत में काली / रेगुर मृदा के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)
Aरेगुर / रेगड़ मृदाएँ महाराष्ट्र तथा गुजरात में पायी जाती है।
Bकाली मृदा उष्णकटिबन्धीय चर्नोज़म के नाम से भी जानी जाती है।
Cकाली मृदा प्रौढ़ मृदा है।
Dरेगुर मृदा में नमी धारण करने की क्षमता कम होती है।

सही उत्तर: रेगुर मृदा में नमी धारण करने की क्षमता कम होती है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)

16

सूची-I (मृदा प्रकार ) तथा सूची - II ( प्राप्ति स्थल) को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- सूची-I(मृदा प्रकार ) सूची-II ( प्राप्ति स्थल) A. लेटेराइट मृदा a. छोटा नागपुर B. लवणीय मृदा b. महाराष्ट्र C. काली मृदा c. राजमहल की पहाड़ियां D. लाल- दोमट मृदा d. कच्‍छ प्रदेश कूट - A B C D

Ad c b a
Bd c a b
Cc d b a
Dc d a b

सही उत्तर: c d b a

17

पुरानी जलोढ़क मृदाएं ______ मृदाओं द्वारा प्रदर्शित की जाती है।

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aपीटमय
Bलैटेराइट
Cलाल और पीली
Dबांगड़

सही उत्तर: बांगड़

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

18

भारत में ‘करेवा’ का सम्बन्ध ____ से है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
Aकश्मीर
Bकेरल
Cमेघालय
Dराजस्थान

सही उत्तर: कश्मीर

व्याख्या (Explanation)

करेवा कश्मीर घाटी में पाए जाने वाले अत्यधिक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी के भंडार हैं। कश्मीरी बोली में, करेवा का अर्थ है “ऊपर उठी हुई भूमि।” गॉडविन-ऑस्टिन (1859) करेवा शब्द का उपयोग करने वाले पहले व्यक्ति थे। करेवा केसर, बादाम, सेब और अन्य नकदी फसलों की खेती के लिए सबसे उपयुक्त हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि करेवा अत्यधिक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी और बलुआ पत्थर जैसे अन्य तलछट से बना है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1

19

मृदा संस्तर के सन्दर्भ में ‘O-संस्तर’ क्या है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
Aमृदा की सबसे ऊपरी जैविक परत
Bमृदा की सबसे निचली जैविक परत
Cअधोमृदा (नीचे की मिट्टी)
Dअधोमृदा के नीचे का भाग

सही उत्तर: मृदा की सबसे ऊपरी जैविक परत

📋

स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)

20

लवणीय मृदा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
Aइसे ऊसर मृदा के नाम से भी जाना जाता है।
Bलवणीय मृदा में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की अधिक मात्रा होती है और इसलिए यह उपजाऊ होती है और इसमें वनस्पतियों की वृद्धि अच्छी होती है।
Cमुख्यतः शुष्क जलवायु और खराब जल निकासी के कारण इसमें लवणों की अधिकता हो जाती है।
Dयह शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में और जलभराव वाले तथा दलदली क्षेत्रों में पाई जाती है।

सही उत्तर: लवणीय मृदा में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की अधिक मात्रा होती है और इसलिए यह उपजाऊ होती है और इसमें वनस्पतियों की वृद्धि अच्छी होती है।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams