⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

उद्योग PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के उद्योग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 89 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

1991 में, औद्योगिक क्षेत्रे के विनियमन से पूर्व, केवल सार्वजनिक क्षेत्र के लिए कितने उद्योग आरक्षित थे? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A17
B20
C14
D24

सही उत्तर: 17

व्याख्या (Explanation)

1991 के उदारीकरण से पहले, 17 उद्योग केवल सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित थे। सुधारों ने इसे घटाकर 8 उद्योग (रेलवे, परमाणु ऊर्जा, रक्षा , आदि) कर दिया।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

12

निम्नलिखित में से भारत की प्राचीनतम तेल रिफाइनरी कौन-सी है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aहल्दिया रिफाइनरी
Bमथुरा रिफाइनरी
Cकोयली रिफाइनरी
Dडिगबोई रिफाइनरी

सही उत्तर: डिगबोई रिफाइनरी

व्याख्या (Explanation)

डिगबोई रिफाइनरी देश के सुदूर पूर्वोत्तर कोने में असम में छोटा सा शहर डिगबोई भारत में तेल उद्योग का जन्मस्थान है। 1901 में चालू हुई यह रिफ़ाइनरी दुनिया की सबसे पुरानी चालू रिफ़ाइनरियों में से एक है और इसे “भारतीय हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की गंगोत्री” के नाम से जाना जाता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

13

निम्नलिखित में से कौन सा खनिज आधारित उद्योग है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aखाद्य प्रसंस्करण उद्योग
Bवस्र उद्योग
Cमत्स्य उद्योग
Dपेट्रोकेमिकल उद्योग

सही उत्तर: पेट्रोकेमिकल उद्योग

व्याख्या (Explanation)

खनिज आधारित उद्योग वे हैं जो कच्चे माल के रूप में खनिजों का उपयोग करते हैं। पेट्रोकेमिकल उद्योग में पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग होता है, जो खनिज आधारित है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

14

निम्नलिखित में से कौन सा संयुक्त क्षेत्र उद्योग का एक उदाहरण है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aभारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
Bहिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड
Cऑयल इंडिया लिमिटेड
Dस्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड

सही उत्तर: ऑयल इंडिया लिमिटेड

व्याख्या (Explanation)

संयुक्त क्षेत्र उद्योग (Joint Sector Industry) में स्वामित्व सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझा होता है। ऑयल इंडिया लिमिटेड एक ऐसा उद्योग है, जहां सरकार की हिस्सेदारी भी है, और इसे संयुक्त क्षेत्र उद्योग माना जाता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

15

निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में बृहत् श्रेणी का उद्योग नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
Aलौह और इस्पात उद्योग
Bसूती कपड़ा उद्योग
Cपटसन उद्योग
Dखादी और ग्रामोद्योग

सही उत्तर: खादी और ग्रामोद्योग

व्याख्या (Explanation)

खादी और ग्रामोद्योग एक कुटीर उद्योग है, न कि बृहत् उद्योग। इसमें छोटे पैमाने पर स्थानीय कारीगर काम करते हैं। लौह-इस्पात, सूती कपड़ा, और पटसन उद्योग बड़े पैमाने पर कार्यरत उद्योगों में आते हैं।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

16

वर्ष 1959 में भारत के किस राज्य में राउरकेला स्टील प्लांट स्थापित किया गया -

📋 पूछा गया: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
Aउड़ीसा
Bछत्तीसगढ़
Cपश्चिम बंगाल
Dगुजरात

सही उत्तर: उड़ीसा

व्याख्या (Explanation)

राउरकेला स्टील प्लांट, जो भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का स्टील प्लांट है, 1959 में उड़ीसा (अब ओडिशा) राज्य में स्थापित किया गया। इसे जर्मनी की सहायता से बनाया गया था।

📋

स्रोत: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

17

किस उद्योग को मौसमी उद्योग कहा जाता है - (निम्न में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aचीनी उद्योग
Bडेयरी उद्योग
Cआभूषण उद्योग
Dग्रेनाइट उद्योग

सही उत्तर: चीनी उद्योग

व्याख्या (Explanation)

चीनी उद्योग को मौसमी उद्योग कहा जाता है क्योंकि यह गन्ने की फसल के मौसम में ही काम करता है। गन्ने की कटाई और रस निकालने का समय सीमित होता है।

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

18

निम्नलिखित में से कौन सिंथेटिक टेक्सटाइल के लिए एक “नोडल (प्रमुख) उद्योग” के रूप में कार्य करती है -

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aचीनी मिल
Bप्लास्टिक उद्योग
Cपैट्रो रसायन उद्योग
Dपेपर उद्योग

सही उत्तर: पैट्रो रसायन उद्योग

व्याख्या (Explanation)

पैट्रो रसायन उद्योग सिंथेटिक टेक्सटाइल के लिए नोडल उद्योग के रूप में कार्य करता है, क्योंकि सिंथेटिक फाइबर पेट्रोकेमिकल्स से बनाए जाते हैं।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

19

निम्नलिखित में से कौन सा एक कृषि आधारित उद्योग का उदाहरण है -

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aसीमेंट उद्योग
Bलौह-इस्पात उद्योग
Cपैट्रो रसायन उद्योग
Dचीनी उद्योग

सही उत्तर: चीनी उद्योग

व्याख्या (Explanation)

चीनी उद्योग एक कृषि आधारित उद्योग का उदाहरण है क्योंकि यह गन्ने से चीनी उत्पादन पर आधारित होता है।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

20

निम्नलिखित में से कौन सा औद्योगिक क्रांति का राजनीतिक परिणाम है -

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aकुटीर उद्योग नष्ट हो गए।
Bऔद्योगिक क्रांति के माध्यम से औपनिवेशिक प्रतिस्पर्धा को गति मिली।
Cउत्पादन और वाणिज्य में बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई और आर्थिक असंतुलन पैदा हुआ।
Dएक नवीन सामाजिक वर्ग का उदय हुआ, नैतिक मूल्यों का हास हुआ और संयुक्त परिवार व्यवस्था बिखर गई।

सही उत्तर: औद्योगिक क्रांति के माध्यम से औपनिवेशिक प्रतिस्पर्धा को गति मिली।

व्याख्या (Explanation)

औद्योगिक क्रांति ने उपनिवेशवाद को बढ़ावा दिया और इससे औपनिवेशिक देशों के बीच प्रतिस्पर्धा में वृद्धि हुई।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams