⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

परिवहन PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के परिवहन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 53 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

निम्न में से भारत का ज्वार बंदरगाह (टाइडल पोर्ट) कौन सा है -

📋 पूछा गया: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
Aचेन्नई
Bकोच्चि
Cमैंगलोर
Dकान्डला

सही उत्तर: कान्डला

व्याख्या (Explanation)

कांडला बंदरगाह (गुजरात) एक ज्वार बंदरगाह है, जो ज्वारीय लहरों के प्रभाव में काम करता है।

📋

स्रोत: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

12

निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है -

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aहल्दिया बंदरगाह
Bतूतीकोरिन बंदरगाह
Cपाराद्वीप बंदरगाह
Dकोची बंदरगाह

सही उत्तर: कोची बंदरगाह

व्याख्या (Explanation)

कोची बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है और यह केरल राज्य में स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

13

स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग परियोजना के अंतर्गत, पूर्व-पश्चिम गलियारा,इनमें से किन दो शहरों को जोड़ता है -

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aइम्फाल-राजकोट
Bइम्फाल-पोरबंदर
Cराजकोट-सिलचर
Dसिलचर-पोरबंदर

सही उत्तर: सिलचर-पोरबंदर

व्याख्या (Explanation)

इस गलियारे ने सिलचर (असम) से पोरबंदर (गुजरात) तक पूर्व और पश्चिम के बीच कनेक्टिविटी प्रदान की।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

14

किस बंदरगाह पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए हल्दिया बंदरगाह को एक सहायक बंदरगाह के रूप में विकसित किया गया था -

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aचेन्नई
Bपाराद्वीप
Cकोलकाता
Dतूतीकोरिन

सही उत्तर: कोलकाता

व्याख्या (Explanation)

हल्दिया बंदरगाह कोलकाता बंदरगाह पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एक सहायक बंदरगाह के रूप में विकसित किया गया था।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

15

भारत के निम्नलिखित पत्तनो (बंदरगाह) को उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर व्यवस्थित करें: a. विशाखापत्तनम् b. पाराद्वीप c. तूतीकोरिन d. चेन्नई नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Ab, a, c, d
Ba, b, d, c
Cc, b, a, d
Db, a, d, c

सही उत्तर: b, a, d, c

व्याख्या (Explanation)

भारत के निम्नलिखित बंदरगाहों को उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर इस प्रकार व्यवस्थित किया जा सकता है: पाराद्वीप (उत्तरीतम) विशाखापत्तनम् चेन्नई तूतीकोरिन (दक्षिणतम)

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

16

सबसे लंबी हाइवे सुरंग (अटल सुरंग) की लम्बाई है-

📋 पूछा गया: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
A4.03 km
B11.78 km
C7.58 km
D9.02 km

सही उत्तर: 9.02 km

व्याख्या (Explanation)

3 अक्टूबर, 2020 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में ‘अटल सुरंग’ दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग का उद्घाटन किया। 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 3,300 करोड़ रुपये की लागत से किया है।

📋

स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024

17

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर जोड़ता है -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aइम्फाल को अहमदाबाद से
Bदीमापुर को वडोदरा से
Cसिलचर को पोरबन्दर से
Dगुवाहाटी को काण्डला बन्दरगाह से

सही उत्तर: सिलचर को पोरबन्दर से

व्याख्या (Explanation)

पूर्व-पश्चिम गलियारा गुजरात-राजस्थान-मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश--बिहार-पश्चिम बंगाल-असम से होकर गुजरता है। स्वर्णिम चतुर्भुज का पूर्व-पश्चिम गलियारा भारत में सिलचर (असम) और पोरबंदर (गुजरात) शहरों को जोड़ता है। इस परियोजना का प्रबंधन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करता है।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

18

गोवा राज्य की जुआरी नदी में निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रीय जलमार्ग स्थित है -

📋 पूछा गया: Protection Officer - 2022 (General Studies)
Aराष्ट्रीय जलमार्ग - 10
Bराष्ट्रीय जलमार्ग - 91
Cराष्ट्रीय जलमार्ग - 100
Dराष्ट्रीय जलमार्ग - 111

सही उत्तर: राष्ट्रीय जलमार्ग - 111

व्याख्या (Explanation)

गोवा की जुआरी नदी में राष्ट्रीय जलमार्ग 111 है। यह जलमार्ग सानवोर्डेन पुल से मार्मुगाओ बंदरगाह तक है। जुवारी नदी 92 किमी लम्बी है, लेकिन यह अन्य नदियों और नहरों से जुड़ी हुई है जैसे माण्डवी नदी (लम्बाई 62 किमी) और कम्बर्जुआ नहर (लम्बाई 15 किमी)।

📋

स्रोत: Protection Officer - 2022 (General Studies)

19

“बन्धन एक्सप्रेस” एवं “मैत्री एक्सप्रेस” भारत व किस दूसरे देश के बीच चलती है -

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
Aनेपाल
Bश्रीलंका
Cबांग्लादेश
Dम्यांमार

सही उत्तर: बांग्लादेश

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)

20

भारत गौरव रेल का मुख्य उद्देश्य है-

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 L1
Aभारतीय रेलवे का विकास प्रदर्शित करना
Bराजाओं और उनके शाही स्थानों के बीते हुए युग को पुनः दर्शाने हेतु
Cघरेलू पर्यटन को प्रोत्साहन देना
Dरेलयात्रा को प्रोत्साहन देना

सही उत्तर: घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहन देना

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 L1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams