⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राष्ट्रीय एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के राष्ट्रीय एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 60 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

निम्नलिखित में से किस राज्य को असम में से अलग कर के बनाया गया था?

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aमणिपुर
Bसिक्किम
Cत्रिपुरा
Dमेघालय

सही उत्तर: मेघालय

व्याख्या (Explanation)

21 जनवरी 1972 को मेघालय को असम से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य बनाया गया था।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

12

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (I) : भारत की स्वतंत्रता के बाद रियासतों के कई शासक संविधान सभा में जुड़ने के विरुद्ध थे। कथन (II) : शाही रजवाड़ों की इस अनुक्रिया का अर्थ था कि स्वतंत्रता के बाद एक बड़ी संभावना थी कि भारत कई छोटे देशों में बँट जाता। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
Aकथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
Bकथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
Cकथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
Dकथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।

सही उत्तर: कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।

व्याख्या (Explanation)

स्वतंत्रता के बाद, भारतीय संघ के निर्माण में कई रजवाड़ों ने शुरुआत में संविधान सभा में सम्मिलित होने से मना कर दिया। यह मुख्य रूप से उनकी स्वतंत्रता और स्वायत्तता की रक्षा करने की इच्छा से प्रेरित था। यदि शाही रजवाड़े भारतीय संघ का हिस्सा नहीं बनते, तो यह संभावना थी कि भारत छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित हो जाता, जो राष्ट्रीय एकता के लिए घातक हो सकता था। सरदार पटेल और वी.पी. मेनन के प्रयासों से रियासतों का विलय संभव हो सका।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

13

ब्रिटिश काल में कौन-सा भारतीय राज्य ‘त्रावणकोर का रियासती राज्य’ के रूप में जाना जाता था -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aकेरल
Bतमिलनाडु
Cकर्नाटक
Dआंध्र प्रदेश

सही उत्तर: केरल

व्याख्या (Explanation)

त्रावणकोर ब्रिटिश काल में एक प्रमुख रियासती राज्य था, जो वर्तमान केरल राज्य में स्थित है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

14

निम्नलिखित में से किसने भाषायी आधार पर प्रांतों के पुनः विवरण को ‘राष्ट्रीयता की हत्या’ के समान बताया -

Aके.एम. मुंशी
Bसरदार बल्लभभाई पटेल
Cजवाहरलाल नेहरू
Dजमनालाल बजाज

सही उत्तर: सरदार बल्लभभाई पटेल

व्याख्या (Explanation)

सरदार बल्लभभाई पटेल ने भाषायी आधार पर प्रांतों के पुनः वितरण को ‘राष्ट्रीयता की हत्या’ के समान बताया। भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य आन्ध्र प्रदेश था।

15

स्वतंत्रता से-कुछ दिन पहले, मणिपुर के महाराजा, ____ ने, मणिपुर की आंतरिक स्वायत्तता को बनाए रखने के आश्वासन पर भारत सरकार के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए।

📋 पूछा गया: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022
Aनारा सिंह
Bगंभीर सिंह
Cबोधचंद्र सिंह
Dसुरचंद्र सिंह

सही उत्तर: बोधचंद्र सिंह

व्याख्या (Explanation)

महाराजा बोधचंद्र सिंह या बोधचंद्र सिंह (1908-1955) ब्रिटिश राज के साथ-साथ भारत के डोमिनियन के तहत मणिपुर रियासत के अंतिम शासक थे।

📋

स्रोत: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022

16

अगस्त 1953 में भारत सरकार द्वारा गठित किये गये राज्य पुनर्गठन आयोग के निम्नलिखित में से कौन, सदस्य थे - (i) सर तेज बहादुर सप्रू (ii) जस्टिस फजल अली (iii) के. एम. पन्निकर (iv) हृदयनाथ कुंजरु नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
A(ii) एवं (iii)
B(ii) एवं (iv)
C(ii), (iii) एवं (iv)
D(i), (ii), (iii) एवं (iv)

सही उत्तर: (ii), (iii) एवं (iv)

व्याख्या (Explanation)

​राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन वर्ष 1948 के भाषाई प्रांत आयोग (धर आयोग) के बाद किया गया था। धर आयोग ने राज्य के गठन या विभाजन के लिए भाषा को एक मानदंड के रूप में खारिज कर दिया फिर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिसंबर 1953 में राज्यों पुनर्गठन आयोग की नियुक्ति की गई। आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश फजल अली कर रहे थे। इसके अन्य दो सदस्य एच. एन. कुंजरु और के.एम. पणिक्कर थे।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

17

15 अगस्त, 1947 ई. तक भारत में शामिल नहीं होने वाली रियासतें थी-

Aउदयपुर, ट्रावणकोर, भोपाल
Bजोधपुर, ट्रावणकोर, भोपाल
Cभोपाल, कश्मीर, हैदराबाद
Dजूनागढ़, कश्मीर, हैदराबाद

सही उत्तर: जूनागढ़, कश्मीर, हैदराबाद

व्याख्या (Explanation)

15 अगस्त, 1947 तक भारत में शामिल नहीं होने वाली रियासतों में हैदराबाद, कश्मीर और जूनागढ़ शामिल थीं। 13 सितंबर, 1948 के ‘ऑपरेशन पोलों के तहत भारतीय सैनिकों को हैदराबाद भेजा गया। 4 दिन तक चले सशस्त्र संघर्ष के बाद अंतत: हैदराबाद भारत का अभिन्न अंग बन गया। गुजरात के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जूनागढ़ रियासत में फरवरी, 1948 को ‘जनमत संग्रह’ कराया गया, जो लगभग सर्वसम्मति से भारत में विलय के पक्ष में गया। 26 अक्तूबर, 1947 को कश्मीर के राजा हरि सिंह ने ‘विलय पत्र’ पर हस्ताक्षर कर दिये।

18

राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
Aएच. कुन्जरू
Bके. पानीकर
Cफजल अली
Dवी. पटेल

सही उत्तर: फजल अली

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2

19

दादरा और नगर हवेली तथा दमन दीव दोनों संघ शासित प्रदेशों का विलय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत् हुआ -

Aअनुच्छेद 121 (4)
Bअनुच्छेद 410 (2)
Cअनुच्छेद 240 (1)
Dअनुच्छेद 307 (3)

सही उत्तर: अनुच्छेद 240 (1)

व्याख्या (Explanation)

दादरा और नगर हवेली तथा दमन दीव दोनों संघ शासित प्रदेशों का विलय करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 240(1) में तथा संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन किया गया। इस नए केन्द्र शासित प्रदेश पर बम्बई उच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार रहेगा। इसके बाद देश में 28 राज्य एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेश हो गये हैं।

20

राज्य पुनर्गठन आयोग की नियुक्ति कब की गई-

A1953
B1952
C1955
D1956

सही उत्तर: 1953

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams