PYQ Practice
38 Questions · 4 Pages
तिब्बत पर भारत-चीन समझौता, 1954 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें - (i) इसे 29 मार्च 1954 को शंघाई में हस्ताक्षरित किया गया था। (ii) इसकी प्रस्तावना में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पाँच सिद्धांत थे, इसलिए इस समझौते को पंचशील समझौते के रूप में जाना जाने लगा। (iii) इस समझौते पर भारत की ओर से राजदूत नेद्याम राघवन ने हस्ताक्षर किए थे। ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसे सही हैं -
सिंधु जल संधि, 1960 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। (i) भारत, पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक के बीच सिंधु जल संधि, 1960, 19 सितंबर 1960 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित की गई थी। (ii) यह 12 जनवरी 1961 को कराची में अनुमोदन-पत्रों के आदान-प्रदान के साथ लागू हुई थी। सही विकल्प चुनिए -
नेहरू के नेतृत्व में आयोजित ‘एशियाई संबंध सम्मेलन’ के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें- (i) यह 1947 में आयोजित किया गया था। (ii) यह भारत की स्वाधीनता से पहले आयोजित किया गया था। सही विकल्प चुनें -
किस वर्ष में भारत ने ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’ का नाम बदल कर ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ किया -
निम्नलिखित विद्वानों में से किसने जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीति को ‘वेस्टफेलिया प्लस गुटनिरपेक्षता’ के रूप में चित्रित किया है -
“इस महासभा के समक्ष में अपनी जनता और अपनी सरकार की ओर से यह कहना चाहता हूँ कि हम संयुक्त राष्ट्र संघ के संविधान के सिद्धान्तों और उद्देश्यों के प्रति पूर्ण और निष्कलंक प्रतिबद्धता रखते हैं और हम अपनी पूरी क्षमता के साथ उन सिद्धांतों और उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करने का प्रयास करेंगे।” निम्नलिखित में से भारत के किस प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह वक्तव्य दिया था -
1974 में भारत ने श्रीलंका के साथ दोनों देशों के मध्य ऐतिहासिक पानी में सीमाएँ तय करने की इच्छा से एक समझौता किया। निम्नलिखित में से किस द्वीप का नाम इस समझौते में विशेष रूप से उल्लिखित है -
भारत की विदेश नीति में गुट-निरपेक्षता के सिद्धान्त में निम्नांकित में से क्या सम्मिलित नहीं है -
29 अप्रैल, 1954 को पंचशील समझौते पर औपचारिक रूप से किन दो नेताओं के बीच हस्ताक्षर किए गए थे -
भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी जल समझौता किस वर्ष में हुआ था -