⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

बैंकिंग PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर India GK के बैंकिंग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 46 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की गई -

📋 पूछा गया: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
A1980
B1981
C1982
D1985

सही उत्तर: 1982

व्याख्या (Explanation)

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना 12 जुलाई 1982 को संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी।

📋

स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024

22

निम्न में से, किन संस्थानों का नियमन रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान की तरह विनयमित किया जाता है - 1. भारतीय निर्यात आयात बैंक 2. राष्ट्रीय आवास बैंक 3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक 5. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:-

📋 पूछा गया: Computor Exam 2023
Aकेवल 3 और 5
Bकेवल 1, 2, 3 और 5
Cकेवल 1 और 2
Dकेवल 1, 2 और 4

सही उत्तर: केवल 1, 2 और 4

📋

स्रोत: Computor Exam 2023

23

निम्नलिखित में से भारत का पहला बैंक कौन सा है -

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aबैंक ऑफ हिंदुस्तान
Bबैंक ऑफ कलकत्ता
Cअवध कॉमशियल बैंक
Dइम्पीरियल बैंक ऑफ इन्डिया

सही उत्तर: बैंक ऑफ हिंदुस्तान

व्याख्या (Explanation)

देश का पहला बैंक ‘Bank Of Hindostan’ था, जो 1770 में स्थापित किया गया था। इसे अलेक्जेंडर एंड कंपनी द्वारा शुरू किया गया था।

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

24

निम्न में से कौन सा उपाय चयनात्मक साख नियंत्रण के सम्बन्ध में सही विकल्प नहीं है -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aउधार सीमा (मार्जिन) में परिवर्तन
Bसरकारी प्रतिभूतियों को बेचना
Cसाख राशनिंग
Dनैतिक दबाव

सही उत्तर: सरकारी प्रतिभूतियों को बेचना

व्याख्या (Explanation)

केंद्रीय बैंक साख सामान्यता नियंत्रण के दो उपकरणों का प्रयोग करता है - परिमाणात्मक विधियां तथा गुणात्मक या चयनात्मक विधियां । परिमाणात्मक विधि में बैंक दर नीति, खुले बाजार की क्रियाएं और परिवर्तनशील एलआरआर सम्मिलित हैं। गुणात्मक या चयनात्मक साख नियंत्रण विधि में सीमा आवश्यकता, नैतिक सलाह और साख का राशनिंग सम्मिलित हैं। सरकारी प्रतिभूतियों को बेचना मात्रात्मक साख नियंत्रण में सम्मिलित है।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

25

बैंक दर (Bank Rate) वह दर है जिस पर व्यापारिक बैंक-

Aकेन्द्रीय बैंक से ऋण लेते हैं
Bबिलों को बट्टा देते हैं।
Cग्राहकों को ऋण देते हैं
Dग्राहकों से जमा लेते हैं

सही उत्तर: केन्द्रीय बैंक से ऋण लेते हैं

व्याख्या (Explanation)

बैंक दर वह दर है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बिना किसी सुरक्षा के वाणिज्यिक बैंकों को ऋण प्रदान करता है।

26

देश के प्रत्येक व्यापारिक बैंक को अपनी जमाओं का एक निश्चित भाग अपने ही पास तरल रूप में रखना होता है। जिसमें नकद कोष तथा स्वीकृत प्रतिभूतियों (Approved Securities) का समावेश होता है, उसे कहा जाता है-

Aनकद कोषानुपात
Bतरल कोषानुपात
Cबाजार दर
Dउक्त कोई नहीं

सही उत्तर: तरल कोषानुपात

व्याख्या (Explanation)

तरल कोषानुपात (Statutory Liquidity Ratio) वह प्रतिशत है जिसके आधार पर बैंकों को अपनी कुल संपत्ति का एक हिस्सा अपने पास तरल रूप में रखना होता है। यह प्रतिशत रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित किया जाता है और इसका उपयोग ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है।

27

भारत में निम्न में से कौन सी संस्था भारतीय निर्यातकों और बैंकों को निर्यात साख बीमा सेवायें प्रदान करती हैं -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
Aनिर्यात साख गारण्टी निगम
Bनिर्यात साख बीमा निगम
Cविदेशी व्यापार का भारतीय संस्थान
Dवाणिज्यिक मंत्रालय का विदेश व्यापार विभाग

सही उत्तर: निर्यात साख गारण्टी निगम

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)

28

भारत में कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए ऋण प्रदान करने वाली सर्वोच्च संस्था है -

Aरिजर्व बैंक
Bस्टेट बैंक
Cनाबार्ड
Dराज्य सहकारी बैंक

सही उत्तर: नाबार्ड

29

दूसरी बार छह नये बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया -

A10 अप्रैल, 1985
B15 अप्रैल, 1980
C10 दिसम्बर, 1977
D19 जुलाई, 1969

सही उत्तर: 15 अप्रैल, 1980

30

जब बैंक अपने चालू खाते वाले ग्राहकों को ही उनकी जमा रकम से अधिक रुपया निकालने की अनुमति देता है तो इसे क्या कहते हैं -

Aनकद साख
Bअधिविकर्ष (Overdraft)
Cऋण
Dउपर्युक्त कोई नहीं

सही उत्तर: अधिविकर्ष (Overdraft)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams