⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 16 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

निम्नलिखित में से कौन भारत के आर्थिक सर्वेक्षण को प्रकाशित करता है -

Aवित्त संस्थान
Bराष्ट्रीय विकास परिषद्
Cवित्त मंत्रालय
Dभारतीय सांख्यिकी संस्थान

सही उत्तर: वित्त मंत्रालय

व्याख्या (Explanation)

भारत का वित्त मंत्रालय भारत के आर्थिक सर्वेक्षण को प्रकाशित करता है। इसे भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित डेटा का आधिकारिक और अद्यतन स्त्रोत माना जाता है। यह एक प्रकार की रिपोर्ट है, जिसमें सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष में अर्थव्यवस्था की स्थिति से सम्बन्धित आकड़े प्रस्तुत किये जाते हैं, साथ ही सरकार इसमें अर्थव्यवस्था के समक्ष मौजूद प्रमुख चुनौतियों का अनुमान लगाती है और उनके समाधान प्रस्तुत करती है। ज्ञातव्य है कि भारत में पहला आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 1950-51 में प्रस्तुत किया गया था।

12

निम्न में से कौन-सा समाजवादी अर्थव्यवस्था का गुण नहीं है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
Aयोजनागत अर्थव्यवस्था
Bउपभोक्ता की स्वतंत्रता में कमी
Cआय और धन (संपत्ति) का समान वितरण
Dन्यूनतम जीवन स्तर का आश्वासन / निश्चिंतता

सही उत्तर: उपभोक्ता की स्वतंत्रता में कमी

व्याख्या (Explanation)

समाजवादी अर्थव्यवस्था का उद्देश्य आय और संपत्ति का समान वितरण, न्यूनतम जीवन स्तर का आश्वासन और योजनागत अर्थव्यवस्था है। लेकिन उपभोक्ता की स्वतंत्रता में कमी समाजवादी अर्थव्यवस्था का मुख्य गुण नहीं है।

📋

स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024

13

निम्न में से असत्य कथन है-

Aजब हम प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं, तो इसे प्राथमिक क्षेत्रक की गतिविधि कहा जाता है।
Bद्वितीयक क्षेत्रक क्रमशः संवर्धित विभिन्न प्रकार के उद्योगों से जुड़ा हुआ है इसलिए इसे औद्योगिक क्षेत्रक भी कहा जाता है।
Cजब प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण प्रणाली के जरिए अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है तो उसे तृतीयक क्षेत्रक कहते हैं।
Dतृतीयक क्षेत्रक की गतिविधियाँ प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक के विकास में मदद करती हैं।

सही उत्तर: जब प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण प्रणाली के जरिए अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है तो उसे तृतीयक क्षेत्रक कहते हैं।

व्याख्या (Explanation)

द्वितीयक क्षेत्र को विनिर्माण क्षेत्र भी कहा जाता है। यह उन गतिविधियों को शामिल करता है जिसमें प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण के तरीकों के माध्यम से अन्य रूपों में बदल दिया जाता है जिन्हें हम औद्योगिक गतिविधियों से जोड़ते हैं। इसे औद्योगिक क्षेत्र भी कहा जाता है।

14

असंगठित क्षेत्रक की विशेषता नहीं है-

Aइसकी एक निश्चित प्रक्रिया व कार्यविधि है।
Bयह क्षेत्रक छोटी-छोटी और बिखरी इकाइयों से निर्मित होता है।
Cइस क्षेत्र में कम वेतन मिलता है।
Dरोजगार नियमित और सुरक्षित नहीं होता।

सही उत्तर: इसकी एक निश्चित प्रक्रिया व कार्यविधि है।

व्याख्या (Explanation)

असंगठित क्षेत्र में कोई नौकरी की सुरक्षा नहीं है, कोई भुगतान अवकाश या सेवानिवृत्ति पर पेंशन नहीं है, भविष्य निधि या स्वास्थ्य बीमा का कोई लाभ नहीं है, काम के घंटे अनिर्धारित हैं और सुरक्षित कार्य वातावरण की कोई गारंटी नहीं है। इसकी काेई निश्चित प्रक्रिया व कार्यविधि नहीं है।

15

जो गतिविधियाँ वस्तुओं की बजाय सेवाओं का सृजन करती हैं, वे शामिल की जाती हैं -

Aप्राथमिक क्षेत्रक में
Bद्वितीयक क्षेत्रक में
Cतृतीयक क्षेत्रक में
Dचतुर्थक क्षेत्रक में

सही उत्तर: तृतीयक क्षेत्रक में

व्याख्या (Explanation)

परिवहन, भण्डारण, संचार, बैंक सेवाएँ और व्यापार तृतीयक गतिविधियों के कुछ उदाहरण हैं। चूँकि ये गतिविधियाँ वस्तुओं के बजाय सेवाओं का सृजन करती हैं, इसलिए तृतीयक क्षेत्रक को सेवा क्षेत्रक भी कहा जाता है।

16

निम्र में से असत्य कथन है-

Aकृषि क्षेत्र के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं।
Bसंगठित क्षेत्रक के अधिकांश श्रमिकों को रोजगार सुरक्षा प्राप्त होती है।
Cभारत में बड़ी संख्या में श्रमिक असंगठित क्षेत्रक में काम कर रहे हैं।
Dप्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रक की गतिविधियाँ परस्पर निर्भर हैं।

सही उत्तर: कृषि क्षेत्र के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं।

व्याख्या (Explanation)

कृषि क्षेत्र के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं, यह एक असत्य कथन है। कृषि क्षेत्र में श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन करते हैं।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams