जब 1946 में भारतीय मुस्लिम लीग को अंतरिम सरकार में सम्मिलित किया गया, तब लियाकत अली खां को जो विभाग दिया गया, वह था -
सही उत्तर: वित्त
व्याख्या (Explanation)
जिन्ना और लॉर्ड वेवेल के बीच कई वार्ताएँ हुईं, जिसके परिणामस्वरूप अक्टूबर 1946 में मुस्लिम लीग अंतरिम सरकार में शामिल हो गई। लियाकत अली खान को वित्त मंत्री के रूप में चुना गया और उन्होंने अपने बजट में व्यवसाय में लोगों पर उच्च कर लगाए।