⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Local Self Govt (पंचायती राज) के राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 667 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम की धारा 6 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें - 1. नगरपालिका में मनोनीत सदस्य नगरपालिका की बैठकों में मत दे सकता है 2. नगरपालिका के मनोनीत सदस्य पर योग्यता संबंधी प्रावधान लागू होते हैं 3. नगरपलिका क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने वाले, लोकसभा एवं राज्य विधानसभा के सदस्य मत देने का अधिकार रखते हैं 4. प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों पर योग्यता संबंधी प्रावधान लागू नहीं होते हैं सही कथन कौन से हैं -

Aकेवल 1,3,4
Bकेवल 2,3,4
Cकेवल 1,2,4
Dसभी सही है

सही उत्तर: केवल 2,3,4

102

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के अनुसार नगरपालिका के प्रशासन का विशेष ज्ञान रखने वाले कितने अधिकतम सदस्यों को राज्य सरकार, नगर निगम में मनोनीत करती है -

A6
B8
C12
D24

सही उत्तर: 12

103

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के अनुसार राज्य सरकार जो वार्ड का अवधारण करती है तब यदि वार्ड, वार्ड की संख्या वार्ड की सीमा या उसमें आरक्षण संबंधित मामलों में किसी व्यक्ति को यदि आपत्ति हो तो कितने दिवस में अपनी आपत्ति राज्य सरकार को दे सकता है -

A7 दिवस
B15 दिवस
C30 दिवस
D45 दिवस

सही उत्तर: 7 दिवस

104

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 7 के अंतर्गत नगरपालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष या सदस्यों की पदावधि कितनी होगी -

Aनिर्वाचन की तारीख से 5 वर्ष तक
Bनिर्वाचन की तारीख से शेष अवधि तक
Cप्रथम बैठक की तारीख से 5 वर्ष तक
Dजो राज्य सरकार निर्धारित करें

सही उत्तर: प्रथम बैठक की तारीख से 5 वर्ष तक

105

किसी व्यक्ति का नाम, निर्वाचक नामावली में नहीं लिखा जाएगा यदि – 1. वहां भारत का नागरिक नहीं है 2. वह विकृतिचित्त है 3. उसने निर्वाचन के संबंध में भ्रष्ट आचरण किया है। सही कथन कौन से हैं -

Aकेवल 1,3
Bकेवल 2,3
Cकेवल 1,2
Dसभी सही है

सही उत्तर: सभी सही है

106

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करते समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, 18 वर्ष की गणना निर्वाचक नामावली में उस वर्ष के कौन से दिन से निर्धारित की जाएगी -

Aजनवरी के पहले दिन से
Bफरवरी के पहले दिन से
Cमार्च के पहले दिन से
Dअप्रैल के पहले दिन से

सही उत्तर: जनवरी के पहले दिन से

107

यदि कोई व्यक्ति निर्वाचक नामावली के समय “मिथ्या घोषणा” करता है, ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति पर अधिकतम जुर्माना कितना लगाया जा सकता है -

A₹2000
B₹5000
C₹10000
D₹25000

सही उत्तर: ₹5000

108

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की कौन सी धारा में ‘मुख्य निर्वाचन अधिकारी’ के पद का उल्लेख किया गया है -

Aधारा 15
Bधारा 16
Cधारा 17
Dधारा 18

सही उत्तर: धारा 16

109

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के अनुसार यदि कोई निर्वाचन अधिकारी या कर्मचारी निर्वाचक नामावली तैयार करने में अपने पदीय कर्तव्यों का भंग करता है तब उसे कितनी अधिकतम सजा दी जा सकती है -

A1 वर्ष
B2 वर्ष
C3 वर्ष
D4 वर्ष

सही उत्तर: 2 वर्ष

110

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के अनुसार कुछ स्थानों पर निर्वाचन के लिए विशेष अहर्ता निर्धारित की जा सकती है, विशेष अहर्ता कौन निर्धारित करता है -

Aराज्य सरकार
Bराज्यपाल
Cजिला कलेक्टर
Dराज्य विधान मंडल

सही उत्तर: राज्य सरकार

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams