PYQ Practice
129 Questions · 13 Pages
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के 9वें संस्करण के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - (A) एक विशेष श्रेणी स्वच्छ लीग को प्रारम्भ किया गया हैं। (B) शहरों को अत्यन्त लघु, लघु, मध्यम, वृहद तथा मिलियन प्लस श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। (C) स्वच्छंतम शहरों के मध्य प्रतिस्पर्द्धा की एक नयी अवधारणा शुरू की गई है। उपरोक्त दिए गए कथनों में सें कौनसे सत्य हैं?
राजस्थान में दीनदयाल अन्त्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) गरीब शहरी महिलाओं को आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में किस प्रकार सहायंता करती है -
थीम क्षेत्रों की एक सूची नीचे दी गई है- (A) भौतिक अवसंरचना (B) संस्थागत अवसंरचना (C) आर्थिक बुनियादी ढांचा (D) सामाजिक बुनियादी ढांचा हृदय (HRIDAY) योजना मोटे तौर पर उपरोक्त में से किन थीम क्षेत्रों पर केन्द्रित है -
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चुनाव कीजिए - सूची-I योजना का नाम सूची-II प्रारम्भ करने की दिनांक (A) स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (i) 25 जून 2015 (B) हृदय योजना (ii) 23 सितम्बर 2013 (C) राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (iii) 21 जनवरी 2015 (D) प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (iv) 2 अक्टूबर 2014 कूट -
राजस्थान में अमृत 2.0 योजना के तहत सभी शहरी निकायों में जल आपूर्ति योजनाओं के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराने का निम्नलिखित में से क्या लक्ष्य है -
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत राजस्थान में लाभार्थी आधारित निर्माण (बी.एल.सी.) श्रेणी में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि है-
राजस्थान में हृदय (HRIDAY) योजना के अन्तर्गत विकास के लिए कितने शहर या शहरों की पहचान की गई थी -
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत निम्नलिखित में से शहर की स्वच्छता व्यवस्था के लिए कौनसे प्राथमिक प्राचल है - (A) सौन्दर्यीकरण (B) अपशिष्ट निस्तारण की पद्धति (C) शौचालयों की व्यवस्था (D) नागरिकों के मध्य स्वच्छता के लिए जागरुकता
अमृत 2.0 योजना के तहत, एक लाख से अधिक किन्तु 10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में केन्द्र सरकार का हिस्सा कितना है -
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें - कथन (A) - स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना (SJSRY) को दीनदयाल अन्त्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के रूप में पुनर्निर्मित किया गया। कथन (B) - इस मिशन को शहरों के विकास हेतु स्वच्छ व सुस्थिर पर्यावरण देने के उद्देश्य से शुरू किया गया।