⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Local Self Govt (पंचायती राज) के राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 129 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

इंन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कौनसा कार्य नहीं करवाया जा सकता -

Aकन्वर्जेस कार्य
Bसेवा संबंधी कार्य
Cहेरिटेज संरक्षण कार्य
Dशिक्षा का प्रचार प्रसार

सही उत्तर: शिक्षा का प्रचार प्रसार

व्याख्या (Explanation)

शहरी क्षेत्रों में चिन्हित कार्य पर्यावरण संरक्षण कार्य जल संरक्षण कार्य स्वच्छता एवं सेनिटेशन कार्य सम्पत्ति विरुपण रोकने के कार्य कन्वर्जेन्स कार्य सेवा कार्य हेरिटेज संरक्षण से जुड़े कार्य नगरीय निकाय व सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा / चारदीवारी / गार्ड इत्यादि कार्य नगरीय निकाय क्षेत्र में पार्किंग विकास एवं प्रबंधन। बेसहारा पशुओं को पकड़ने, रखने व प्रबंधन से सम्बन्धी कार्य राजीव गांधी सेवा केन्द्र की तर्ज पर मॉडल भवन निर्माण राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अनुमत अन्य कार्य

42

इंन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना से संबंधित कौनसा कथन सत्य नहीं है -

Aयोजना बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अनुसरण में प्रारंभ की गई।
B18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्ति पात्र होंगे।
Cजन आधार कार्ड धारक या पंजीकरण आवश्यक है
Dभुगतान 7 दिन के भीतर जनआधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा

सही उत्तर: भुगतान 7 दिन के भीतर जनआधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा

व्याख्या (Explanation)

कार्यों का भुगतान जन-आधार से लिंक श्रमिकों के बैंक अकाउन्ट में 15 दिवस में किया जाएगा। साथ ही, कार्यस्थल पर श्रमिकों को सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही शिकायतों के निवारण एवं सामाजिक अंकेक्षण के लिए भी योजना में प्रावधान किए गये हैं।

43

हृदय योजना (HRIDAY ) योजना से सबंधित क्या सही है ।

Aप्रारम्भ : 21 जनवरी, 2015 -
Bनोडल विभाग : आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
Cआरंभिक अवधि : दिसंबर, 2014 से प्रारंभ होकर चार वर्षों तक ।
Dसभी सही है।

सही उत्तर: सभी सही है।

44

अटल शहरी रूपांतरण एवं नवीनीकरण मिशन के प्रथम चरण के तहत 10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में केंद्र की हिस्सेदारी है।

A50%
B30%
C20%
Dकोई नहीं

सही उत्तर: 50%

45

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के द्वितीय चरण में क्या सही है ।

Aशुरू : 1 अक्टूबर, 2021 (दिल्ली से)
Bकेंद्र : राज्य हिस्सेदारी 60:40
Cअवधि : 5 साल (2021 से 31 मार्च, 2026 तक )
Dसभी सही है।

सही उत्तर: सभी सही है।

46

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से सबंधित क्या सही है।

Aशुरू : 25 जून, 2015
Bउद्देश्य : 31 मार्च, 2022 तक शहरी क्षेत्रों में सभी के लिए आवास उपलब्ध करवाना
Cनोडल मंत्रालय : आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
Dसभी सही है।

सही उत्तर: सभी सही है।

47

इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गरीटी योजना के अंतर्गत कार्यों का भुगतान जन आधार से लिंक बैंक अकाउन्ट में कितने दिनों में किया जायेगा -

A7
B10
C15
D30

सही उत्तर: 15

48

प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनवाने के लिए सरकार से कितना अनुदान प्राप्त होता हैं -

A2.25 लाख
B2.67 लाख
C3 लाख
D4.75 लाख

सही उत्तर: 2.67 लाख

49

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 से सबंधित क्या सही है ।

Aसर्वेक्षण का 8 वाँ संस्करण
Bयह संस्करण लॉन्च - 24 मई, 2022
Cस्वच्छता सर्वेक्षण की थीम - ‘वेस्ट टू वेल्थ’
Dसभी सही है ।

सही उत्तर: सभी सही है ।

50

राजस्थान में इंदिरा रसोई योजना के संदर्भ में सही कथन का चयन करे - (i) इसका शुभारम्भ 20 अगस्त, 2020 को हुआ। (ii) यह ‘कोई भूखा न सोये’ की संकल्पना पर आधारित है। (iii) यह सभी ग्राम पंचायतों में संचालित हो रही है। (iv) मात्र 8 रूपये में भोजन उपलब्ध करवाया जाता है।

Aकेवल (i) व (ii)
Bकेवल (i), (ii) व (iii)
Cकेवल (i), (ii) व (iv)
D(i), (ii), (iii), (iv)

सही उत्तर: केवल (i), (ii) व (iv)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams