PYQ Practice
80 Questions · 8 Pages
9, 12, 6, 12, 11 संख्याओं के लिए, नीचे दी गई राशियों के मान के अनुसार, बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित करें : (a) माध्य (b) माध्यिका (माध्यस्थ) (c) बहुलक (मोड) (d) 2 माध्य + 3 बहुलक (मोड) नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
मैचों की एक श्रेणी (श्रृंखला) में, एक कबड्डी की टीम द्वारा अर्जित किए गए अंक (पॉइन्टस) इस प्रकार हैं :- 17, 2, 7, 27, 15, 5, 14, 8, 10, 24, 48, 10, 8, 7, 18, 28 टीम द्वारा अर्जित अंकों की माध्यिका है :
यदि 9 प्रेक्षणों का माध्य 110 है तथा 6 अन्य प्रेक्षणों का माध्य 80 है, तो सभी 15 प्रेक्षणों का माध्य है:
यदि प्रेक्षणों 7, 11, 18, 5, 4, 8 और k का माध्य 9 है, तो दिए गए प्रेक्षणों के माध्य के सापेक्ष माध्य विचलन ज्ञात कीजिए।
यदि प्रेक्षणों 8, 14, 18, 20, 14, 15, 18, 16 और P का बहुलक 18 है, तो इन प्रेक्षणों का माध्यक है:
यदि एक असममित श्रेणी का बहुलक उसके माध्य से 12 अधिक है, तो बहुलक उसकी माध्यिका से कितना अधिक है -
यदि 20 संख्याओं x₁, x₂, .......x₂₀ का समान्तर माध्य M है, तो ∑ i = 1 20 ( x i − M ) 20 का मान है :
एक कबड्डी दल द्वारा मैचों की शरृंखला में अर्जित अंक निम्न हैं : 17, 2, 7, 27, 15, 5, 14, 8, 10, 24, 48, 10, 8, 7, 18, 28 टीम द्वारा अर्जित अंकों की माध्यिका है :
एक बंटन के n पदों का माध्य x है। यदि पहले पद में 1 की वृद्धि की जाए, दूसरे पद में 2 की वृद्धि की जाए और इसी प्रकार आगे भी वृद्धि की जाए, तो नया माध्य होगा :
निम्न प्रेक्षणों को बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित किया गया है : 29, 32, 48, 50, x, x + 2, 72, 78, 84, 95 यदि इन आँकड़ों की माध्यिका 63 हो, तो x का मान है