4% चीनी वाले एक 6 लीटर घोल में से एक लीटर पानी वाष्पित हो गया। बचे हुए घोल में चीनी का प्रतिशत है -
सही उत्तर: 4.8%
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Maths के मिश्रण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 35 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।
4% चीनी वाले एक 6 लीटर घोल में से एक लीटर पानी वाष्पित हो गया। बचे हुए घोल में चीनी का प्रतिशत है -
सही उत्तर: 4.8%
समान मात्रा के दो गिलास क्रमशः आधा और तीन-चौथाई दूध से भरे हुए हैं। फिर उन्हें पानी डालकर ऊपर तक भर दिया जाता है, फिर उनकी सामग्री को दूसरे बर्तन में डाल दिया जाता है। इस बर्तन में दूध और पानी का अनुपात क्या होगा -
सही उत्तर: 5 : 3
एक मिश्रण में दूध एवं पानी 7 : 3 के अनुपात में हैं| मिश्रण में कुछ मात्रा में पानी मिलाने पर दोनों, दूध एवं पानी की मात्रा समान हो जाती है| यदि वास्तविक मिश्रण में 120 मिली पानी है तो वास्तविक मिश्रण में मिलाई जाने वाली पानी की मात्रा ज्ञात कीजिये -
सही उत्तर: 160 मिली
70 लीटर के एक विलयन में अल्कोहल और पानी का अनुपात 5 ∶ 2 है। अनुपात को उल्टा करने के लिए विलयन में कितना पानी मिलाया जाना चाहिए -
सही उत्तर: 105 लीटर
दो बर्तनों में इथेनॉल और प्रोपेनॉल का मिश्रण है। इन बर्तनों में एथेनॉल तथा प्रोपेनॉल का अनुपात क्रमश: 5 : 3 और 5 : 6 है। इन मिश्रणों को कितने अनुपात में मिलाया जाना चाहिए कि नए मिश्रण में इथेनॉल तथा प्रोपेनॉल का अनुपात 6 : 5 हो जाए -
सही उत्तर: 8 : 7
330 मिली वजन वाले एक कॉकटेल में 3: 8 अनुपात में तरल पदार्थ हैं। यदि कॉकटेल में पहले तरल का 60 मिली मिला दिया जाता है, तो इसमें दो मिश्रण का अनुपात क्या बन जाता है -
सही उत्तर: 5 : 8
50 किग्रा के एक मिश्रण में दाल और चावल का अनुपात 4 ∶ 3 है। यदि इस मिश्रण के 15 किग्रा को 15 किग्रा चावल से प्रतिस्थापित किया जाता है, तो नए मिश्रण में दाल और चावल का अनुपात क्या होगा -
सही उत्तर: 2 : 3
किसी दूधवाले ने 4 लीटर दूध में 1 लीटर पानी और 3 लीटर दूध में 2 लीटर पानी मिला कर दो मिश्रण तैयार किए और अंत में दोनों मिश्रणों को बराबर मात्रा में मिलाया गया। अंतिम मिश्रण में दूध का प्रतिशत कितना है -
सही उत्तर: 70%
80 लीटर दूध में से 20 लीटर दूध निकालकर उसके स्थान पर पानी मिला दिया जाता है। फिर 10 लीटर मिश्रण निकालकर उसके स्थान पर पानी मिला दिया जाता है तो बताओ बर्तन में दूध व पानी का अनुपात क्या है -
सही उत्तर: 21ः11
6 ली. चीनी के घोल में 4 प्रतिशत चीनी है यदि 1 ली. जल का वाष्पीकरण कर दिया जाये तो बताइये शेष विलियन में चीनी की मात्रा कितने प्रतिशत है -
सही उत्तर: 4.8 प्रतिशत