PYQ Practice
35 Questions · 4 Pages
दो पात्र A और B में दूध और पानी क्रमशः 5:2 और 8:5 के अनुपात में मिश्रित है। वह अनुपात ज्ञात कीजिए जिसमें पात्र A व B के पदार्थों को मिश्रित कर एक नया मिश्रण प्राप्त हो जिसमें दूध और पानी का अनुपात 9:4 हो।
तीन बराबर पात्रों में क्रमशः 2/3, 1/3 और 1/4 हिस्सा दूध से भरा है । बचे हुए भाग में पानी भरा जाता है। सभी मिश्रणों को फिर एक बड़े पात्र में डाला जाता है। बड़े पात्र में दूध और पानी का अनुपात क्या होगा -
एक मिश्रण में ऐल्कोहॉल तथा पानी 4: 3 के अनुपात में है । यदि इस मिश्रण में 5 लिटर पानी और मिला दिया जाये तो यह अनुपात 4: 5 हो जाता है। तो दिये गये मिश्रण में ऐल्कोहॉल की मात्रा है-
दूध और पानी के 30 लीटर मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 7:3 है। इस अनुपात को 3:7 बनाने के लिए मिश्रण में मिलाए जाने वाले पानी की मात्रा क्या होगी -
सोना पानी से 19 गुना भारी है और तांबा पानी से 9 गुना भारी है। सोने तथा तांबे को किस अनुपात में मिलाया जाये कि मिश्रित धातु पानी से 15 गुना भारी हो -
ताँबे और जिंक को 7:3 एवं 7:5 अनुपात में मिलाकर क्रमशः A एवं B मिश्र धातुएँ बनायी जाती हैं। यदि दोनों मिश्र धातुओं की समान मात्रा को एक साथ पिघलाकर एक तीसरी मिश्र धातु C बनाई जाती है, तो C में ताँबे और जिंक का अनुपात है -
63रू प्रति किलो ग्राम की चाय 90 रूपये प्रति किलोग्राम की चाय के साथ किस अनुपात में मिलाई जाये कि मिश्रण का क्रय-मूल्य 72 रूपये प्रति किग्रा हो जाये -
50 किग्रा. शीशे व टिन के मिश्रण में 60 प्रतिशत शीशा है। इस मिश्रण में कितना शीशा मिलाया जाये की मिश्रण में 75 प्रतिशत शीशा हो जाये-
9.30 रुपए प्रति किग्रा की गेंहूँ की एक किस्म को एक निश्चित दर की अन्य किस्म के साथ 8 : 7 के अनुपात में मिलाया जाता है। यदि इस प्रकार बने मिश्रण की कीमत 10 रुपए प्रति किग्रा है, तो गेंहूँ की दूसरी किस्म की प्रति किग्रा की कीमत क्या है -
पानी में एल्कोहल के 20% घोल के पाँच लीटर में एक लीटर पानी मिश्रित किया गया । अब एल्कोहल की मात्रा है