PYQ Practice
24 Questions · 3 Pages
कक्षा में बच्चों की औसत आयु क्या है - कथन : I. शिक्षक की आयु बच्चों की संख्या के बराबर वर्ष है। II. यदि शिक्षक की आयु को भी शामिल कर लिया जाए, तो औसत आयु में 1 वर्ष की वृद्धि हो जाती है।
सौरव का अपनी कक्षा में ऊपर से 18वां स्थान है, तो बताइए कि वह नीचे से किस क्रम पर होगा - कथन 1. उसकी कक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या 74 है। कथन 2. गौतम जो कि सौरव की ही कक्षा का छात्र है, का ऊपर से 10वां तथा नीचे से 38वां स्थान है।
नवीन, मोहन, प्रकाश और किशोर में से पहले कार्यालय कौन पहुंचा - कथन 1. मोहन, नवीन और किशोर से पहले पहुंचा, किन्तु वह सबसे पहले कार्यालय नहीं पहुंचा। कथन 2. किशोर, मोहन के बाद, किन्तु नवीन से पहले कार्यालय पहुंचा।
तस्वीर वाले पुरूष से प्रभा कैसे सम्बन्धित है - कथन 1: तस्वीर वाला पुरूष, प्रभा के दादाजी का एकमात्र बेटा है। कथन 2: तस्वीर वाला पुरूष का कोई भाई या बहन नहीं है तथा उसके पिता प्रभा के दादाजी हैं।
श्यामा किस दिन शिमला जाती है - कथन: I. सिर्फ रविवार को छुट्टी होती है। II. श्यामा छुट्टी के दिन शिमला में थी।
प्रश्न: नयन के पास 3 अलग-अलग रंगों की 4 टोपी हैं। उसके पास कितनी नीली टोपी हैं - कथन: 1. नयन के पास 2 सफेद टोपी हैं। 2. उसके पास जितनी नीली टोपी हैं, उतनी ही सफेद टोपी हैं।
लीला के पास 3 अलग-अलग रंगों के 4 पेन हैं। उसके पास कितने नीले पेन हैं - कथन: I. दो पेन अलग रंग के है। II. दो पेन का रंग एक जैसा है जो कि लाल है।
पांच दोस्त U, P, A, D और R एक गोल खाने की मेज़ के चारों ओर अन्दर की और मुख किये हुए बराबर दूरी पर बैठे हैं। D के संबंध में A की स्थिति क्या है - I. P, A के बाएं से तीसरा है। II. R, A के ठीक बाएं पर है। III. R, D के दाएं से तीसरा है।
प्रश्न: सूरजमुखी का रंग कैसा होता है - कथन: I. नीले को सफ़ेद कहा जाता है, सफ़ेद को लाल और लाल को पीला कहा जाता है। II. पीले को बैंगनी कहा जाता है, बैंगनी को काला, सफ़ेद को भूरा कहा जाता है और भूरे को नारंगी कहा जाता है।
एक विशिष्ट कूट भाषा में, निम्नलिखित में से कौन सा “room” के लिए कूट है - I: “jelly moon sun” को “ro po ko” के रूप में कूटित किया जाता है II: “dog jelly hut” को “ko go lo” के रूप में कूटित किया जाता है III: “room moon sun” को “po ro so” के रूप में कूटित किया जाता है