PYQ Practice
26 Questions · 3 Pages
अनुज और दीपक की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमशः 7:4 है। 10 वर्ष पश्चात् उनकी आयु का अनुपात 4:3 हो जाएगा। दीपक की वर्तमान आयु क्या है -
मनीष 80 वर्ष का है। राजू मनीष से 10 वर्ष छोटा है और राकेश से 6 वर्ष बड़ा है। राकेश का सबसे छोटा भाई ब्रिजेश है और वह उससे 8 वर्ष छोटा है। मनीष और ब्रिजेश की आयु के बीच कितना अन्तर है -
अमित और संजय की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमश 5: 4 है। तीन वर्ष पश्चात् उनकी आयु का अनुपात क्रमशः 11:9 हो जाएगा। अमित की वर्तमान आयु (वर्षों में) कितनी है?
पाँच वर्ष पहले P की आयु Q से तिगुनी थी तथा दस वर्षों के बाद P कि आयु Q से दुगनी होगी । P की वर्तमान आयु है -
बिन्नी की आयु सन्नी से आधी है। पिंकी की आयु सन्नी से दुगनी है। पिंकी, बिन्नी से कितना गुना बड़ी है -
दो व्यक्तियों A और B की आयु का योग 50 वर्ष है। 5 वर्ष पूर्व उनकी आयु का अनुपात 5/3 था। 5 वर्ष बाद A तथा B की आयु होगी -
राशि सुनीता से दुगुनी उम्र की है। तीन वर्ष पूर्व उसकी आयु सुनीता की आयु से तीन गुणा थी। राशि की वर्तमान आयु ज्ञात करो।
एक लड़के की वर्तमान आयु अपनी माता की आयु की एक तिहाई है। यदि माता की वर्तमान आयु x वर्ष है 15 वर्ष पश्चात लड़के की आयु होगी :
एक पुत्र एवं उसके पिता की आयु का अनुपात 1 : 4 है। उनकी आयु का गुणनफल 196 है। 5 वर्ष बाद उनकी आयु में अनुपात होगा -
सुधीर और संजय की वर्तमान आयु का अनुपात 4:5 है। पाँच वर्ष बाद इनकी आयु में अनुपात 5:6 हो जायेगा । सुधीर की वर्तमान आयु है –