यदि किसी पुस्तक के मूल्य में पहले 25 प्रतिशत की कमी की जाती है और फिर 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है, तो मूल मूल्य में प्रतिशत परिवर्तन क्या होगा:
सही उत्तर: 10 प्रतिशत की कमी
स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Maths के प्रतिशत से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 202 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।
यदि किसी पुस्तक के मूल्य में पहले 25 प्रतिशत की कमी की जाती है और फिर 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है, तो मूल मूल्य में प्रतिशत परिवर्तन क्या होगा:
सही उत्तर: 10 प्रतिशत की कमी
स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
एक संख्या के 54% और 26% के मध्य का अंतर 22512 है। उस संख्या का 66% कितना होगा -
सही उत्तर: 53064
स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
एक महाविद्यालय में दो प्रत्याशियों के मध्य चुनाव में एक प्रत्याशी को कुल मान्य वोटों का 45% प्राप्त हुआ। 20% वोट अमान्य थे। यदि कुल वोट 14,500 थे, तो अन्य प्रत्याशी को मान्य वोटों की कितनी संख्या प्राप्त हुई -
सही उत्तर: 6,380
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
निम्नलिखित में से वृहदतम मान वाले विकल्प का चयन कीजिए : 700 का 14.28%, 819 का 11.11%, 704 का 9.09%, 960 का 6.25%
सही उत्तर: 700 का 14.28%
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
एक गाँव की वर्तमान जनसंख्या 11,000 है। यदि पुरुषों की संख्या 11% और महिलाओं की संख्या 20% बढ़ जाती है तो जनसंख्या 12,660 हो जाएगी। गाँव में महिलाओं की वर्तमान जनसंख्या कितनी है?
सही उत्तर: 5,000
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
एक परीक्षा को पास करने के लिए 40 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। A को पास करने के लिए आवश्यक अंकों में 10% अंक कम प्राप्त हुए। B को A से 11⅑% कम अंक प्राप्त हुए, जबकि C को A और B के योग से 41(3⁄17)% कम अंक प्राप्त हुए। C को कितने प्रतिशत अंक प्राप्त हुए -
सही उत्तर: 40
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
एक व्यक्ति का वेतन 20% घटा दिया गया था। उसके घटे हुए वेतन को कितने प्रतिशत बढ़ाया जाए कि वह वास्तविक वेतन के बराबर हो जाए -
सही उत्तर: 25
1.14, 3.8 का कितना प्रतिशत है -
सही उत्तर: 30%
स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
एक प्रतियोगी जो 20% अंक प्राप्त करता है, तो वह 10 अंकों से असफल हो जाता है। लेकिन एक अन्य प्रतियोगी जो 42% अंक प्राप्त कर, वह उत्तीर्ण अंकों से 12% अधिक अंक प्राप्त करता है। अधिकतम अंक हैं -
सही उत्तर: 100
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
पेट्रोल की कीमत में 25% वृद्धि होती है। ग्राहक को अपना उपभोग कितना प्रतिशत कम करना चाहिए, ताकि पेट्रोल का पिछला बिल न बदले ?
सही उत्तर: 20%
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018