किसी सामान का मूल्य पहले 25% घटता है और बाद में 20% बढ़ता है। यदि अंत में बढ़ा हुआ मूल्य 1800 रुपये है, तो इसका वास्तविक मूल्य रुपये में था-
सही उत्तर: 2000
स्रोत: Supervisor(Women) - 2024
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Maths के लाभ हानि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 233 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।
किसी सामान का मूल्य पहले 25% घटता है और बाद में 20% बढ़ता है। यदि अंत में बढ़ा हुआ मूल्य 1800 रुपये है, तो इसका वास्तविक मूल्य रुपये में था-
सही उत्तर: 2000
स्रोत: Supervisor(Women) - 2024
कोई व्यापारी अपनी वस्तओं के मूल्य उनके क्रय मूल्य से 20% अधिक पर अंकित करता है तथा बेचने के समय 10% का बट्टा देता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना है -
सही उत्तर: 8%
कोई व्यापारी एक घड़ी ₹450 में खरीदता है तथा इसका सूची मूल्य इस प्रकार निर्धारित करता है कि 10% बट्टा देने के उपरांत उसे 20% लाभ हो। इस घड़ी का सूची मूल्य कितना है -
सही उत्तर: ₹600
एक व्यक्ति एक कृषि क्षेत्र खरीदता है। वह इस भूमि का एक तिहाई भाग 20 प्रतिशत हानि पर बेच देता है और 2/5 वाँ भाग 25 प्रतिशत लाभ पर बेचता है। कुल मिलाकर 10 प्रतिशत सम्पूर्ण लाभ के लिए उसे शेष भूमि कितने प्रतिशत लाभ पर बेचनी चाहिए?
सही उत्तर: 25%
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
एक पंसारी के पास 80 कि.ग्रा. चावल था, जिसका एक भाग उसने 8% लाभ पर बेचा और शेष 18% लाभ पर बेचा। उसको कुल मिलाकर 14% का लाभ मिला। 18% लाभ पर बेचे हुए चावल की मात्रा ज्ञात कीजिए।
सही उत्तर: 48 kg/कि.ग्रा.
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
एक दुकानदार ने हर वस्तु पर लागत मूल्य से 25% अधिक मूल्य अंकित किया। फिर वह अंकित मूल्य पर 12% की छूट देता है। यदि एक वस्तु ₹3,850 को बेची जाती है, तो दुकानदार ने कितना लाभ कमाया?
सही उत्तर: ₹ 350
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
एक वस्तु को 20% की छूट के बाद ₹ 400 में बेचा जाता है। यदि इस पर सिर्फ 10% की छूट दी जाती तो इसका विक्रय मूल्य क्या होता -
सही उत्तर: ₹ 450
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
एक घड़ी विक्रेता अंकित मूल्य पर 5% बट्टा देता है। यदि वह 7% 1 बट्टा दे तो पहले से उसे ₹30 कम लाभ होगा. घड़ी का अंकित मूल्य कितना है -
सही उत्तर: इनमें से कोई नहीं
एक व्यापारी पंखों पर वास्तविक मूल्य से 40% अधिक मूल्य अंकित करता है। तथा इस पर 15% बट्टा देता है. वह कितने प्रतिशत लाभ कमाता है -
सही उत्तर: 19%
एक कम्पनी ने अपने विशिष्ट उत्पादों पर 50 प्रतिशत, 60 प्रतिशत और 25 प्रतिशत क्रमिक बट्टे की घोषणा की यदि एक कमीज पर अंकित मूल्य ₹ 800 हो, तो कमीज का अन्तिम परिणामी मूल्य है -
सही उत्तर: ₹120