PYQ Practice
233 Questions · 24 Pages
सही कथनों की पहचान कीजिए। 1. ₹ 200 वाली एक वस्तु को 25% हानि पर बेचने से विक्रय मूल्य ₹ 250 होगा। 2. यदि क्रय मूल्य = ₹ 56.25 और लाभ =20% है, तो विक्रय मूल्य = ₹ 67.50 होगा। 3. यदि क्रय मूल्य, विक्रय मूल्य का 96% हो तो लाभ 4% होगा। 4. क्रय मूल्य = [100/(100+ लाभ%)] x विक्रय मूल्य निम्न में से सबसे उचित उत्तर का चयन कीजिए:
एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹250 है। दुकानदार इस पर 20% की छूट देता है फिर भी 25% लाभ अर्जित करता है, तो वस्तु का क्रय मूल्य है -
एक व्यापारी ने चावल की तीन किस्मों जिनकी कीमत ₹50, ₹20 तथा ₹30 प्रति किग्रा. को 2:4:3 में वजन के अनुपात में मिलाया गया है तथा मिश्रण को ₹ 33 प्रति किग्रा. की दर से बेचता है। उसने कितने प्रतिशत लाभ कमाया है ?
एक खिलौने को ₹1,440 में बेचने पर 10% हानि होती है। उसे कितने रुपये में बेचा जाये कि 15% का लाभ हो ?
एक कुर्सी को ₹56 में बेचने पर एक आदमी को क्रय मूल्य के बराबर लाभ प्रतिशत प्राप्त होता है। कुर्सी का क्रय मूल्य है -
किसी घड़ी के अंकित मूल्य पर 10% बट्टा देने से एक दुकानदार को 20% लाभ होता है। यदि वह 13% बट्टा दे तो उसका लाभ प्रतिशत है -
एक व्यापारी एक वस्तु को ₹500 में खरीदता है। वह उस पर ₹700 अंकित करता है। वह नगद भुगतान पर 10% की छूट देता है। राशि और प्रतिशतता में कुल लाभ क्या है?
यदि 4 कमीज और 2 पेंट की कीमत ₹3,000 है, तो 6 कमीज और 3 पेंट की कीमत (₹ में) क्या होगी -
एक विक्रेता कोई वस्तु खरीदते समय 10% तथा बेचते समय 25% का लाभ कमाता है तो वह कितने प्रतिशत लाभ कमाता है -
वीरू 40 रुपये में 48 पेन खरीदकर 48 रुपये में 40 पेन की दर से बेच देता है तो उसका प्रतिशत लाभ या हानि क्या है -