PYQ Practice
233 Questions · 24 Pages
एक दुकानदार 100 किग्रा. चीनी का कुछ भाग 10 प्रतिशत लाभ पर तथा शेष 20 प्रतिशत लाभ पर बेचता है। यदि पूरे सौदे में उसे 12 प्रतिशत लाभ हो, तो उसने कितनी चीनी 20 प्रतिशत लाभ पर बेची -
एक टेबल का लागत मूल्य 2000रू है उस वस्तु का कितना मूल्य अंकित किया जाना चाहिए ताकि अंकित मूल्य पर 20 प्रतिशत, 30प्रतिशत की क्रमिक छूट के बाद भी 12 प्रतिशत का लाभ हो -
एक वस्तु को 1754रू में बेचकर उतना ही लाभ प्राप्त होता है जितनी उसे 1492 में बेचकर हानि होती है, वस्तु का लागत मूल्य कितना है -
6 पेन तथा 3 पेंसिलों का मूल्य 84₹ है। यदि एक पेन के मूल्य का एक-तिहाई, एक पेंसिल के मूल्य के बराबर है, तो 4 पेन तथा 5 पेंसिलों का कुल मूल्य क्या है -
यदि 16 वस्तुओं का विक्रय मूल्य, 20 वस्तुओं के क्रय मूल्य के बराबर है, तो लाभ या हानि प्रतिशत है –
92 किग्रा गेहूँ बेचने पर एक व्यक्ति को इसके 12 किग्रा के विक्रय मूल्य का लाभ होता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है -
एक वस्तु का अंकित मूल्य 500 रुपये है। इसे 20% और 10% की क्रमिक छूट पर बेचा जाता है। वस्तु का विक्रय मूल्य (रुपयों में) कितना है -
यदि एक पेन को 56 रुपये में बेचने पर 30% की हानि होती है, तो 20% का लाभ प्राप्त करने के लिए इसे किस मूल्य पर बेचा जाएगा -
एक वस्तु को 15 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट के बाद 722.5 रुपये में बेचा गया। यदि उसके स्थान पर 20 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट दी जाती है, तो विक्रय मूल्य क्या होगा -
एक वस्तु को 10 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की दो क्रमागत छूटों पर बेचा जाता है। दूसरी छूट के बाद वस्तु का विक्रय मूल्य 1800 रुपये है। यदि इसे 30 प्रतिशत की केवल एक छूट पर बेचा जाता है तो वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होगा -