23,465 रुपये का दूसरे वर्ष में 7.5% की दर से प्राप्त साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बीच अंतर ज्ञात कीजिए -
सही उत्तर: 132
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Maths के सरल ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 264 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।
23,465 रुपये का दूसरे वर्ष में 7.5% की दर से प्राप्त साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बीच अंतर ज्ञात कीजिए -
सही उत्तर: 132
5% प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में एक निश्चित धनराशि 15,435 रुपये हो जाती है, तो समान अवधि में समान राशि पर 7% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
सही उत्तर: 1,960 रुपये
3,200 रुपये को दो अलग-अलग ब्याज दरों पर 3 वर्ष के लिए निवेश किया जाता है। यदि प्राप्त साधारण ब्याज के बीच अंतर 480 रुपये है, तो ब्याज दरों के बीच अंतर ज्ञात कीजिये।
सही उत्तर: 5%
राम 2 वर्षों के लिए 10% प्रति वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज पर P रुपये उधार लेता है। देय राशि 4,840 रुपये है। P का मान क्या है?
सही उत्तर: 4,000 रुपये
एक निश्चित राशि पर 10% प्रति वर्ष की दर से 3 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 496 रुपये है। रुपये में राशि क्या है?
सही उत्तर: 16,000 रुपये
एक निश्चित राशि पर 2 वर्षों के लिए r प्रतिशत प्रति वर्ष (वार्षिक रूप से संयोजित) की दर से चक्रवृद्धि ब्याज 8385 रुपये है। समान राशि पर समान दर से 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज 7800 रुपये है। r का मान क्या है -
सही उत्तर: 15 प्रतिशत
4500 रुपये को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि यदि पहले भाग को 8% साधारण ब्याज पर और दूसरे भाग को 9% साधारण ब्याज पर रखा जाए। वार्षिक आय 387 रुपये है। दूसरा भाग क्या है?
सही उत्तर: 2700 रुपये
5 वर्षो में साधारण ब्याज पर कोई धनराशि 3 गुनी हो जाती है। साधारण ब्याज की समान दर पर वही धनराशि कितने वर्षों में 6 गुनी हो जायेगी -
सही उत्तर: 12.5 वर्ष
साधारण ब्याज पर 10 वर्षों में निवेश की गई राशि और प्राप्त की गई राशि का अनुपात 5:9 है, तो ब्याज दर ज्ञात करें।
सही उत्तर: 8%
एक आदमी 3 प्रतिशत वार्षिक देय साधारण ब्याज पर राशि उधार लेता है। तत्काल उसे छः माही देय 5 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार दे देता है। वर्ष के अंत में उसे रू 330/- का लाभ प्राप्त होता है। उसके द्वारा उधार ली गयी राशि कितनी है -
सही उत्तर: रू 16,000/-
स्रोत: Gram Sevak 2016