PYQ Practice
264 Questions · 27 Pages
एक स्कूटी 50,000 ₹ नगद अथवा 10,400 ₹ नगद डाउन पेमेंट पर चार बराबर वार्षिक किश्तों के साथ उपलब्ध है। यदि सकल ब्याज की दर 25% वार्षिक है, तो प्रत्येक वार्षिक किश्त की राशि है –
एक राशि का वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से 2 वर्ष का साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज क्रमशः ₹900 और ₹ 954 हैं । मूलधन कितना है ?
किसी धन पर एक निश्चित ब्याज दर पर, दो वर्ष का साधारण ब्याज ₹ 120 और चक्रवृद्धि ब्याज ₹ 129 है, तो ब्याज दर होगी:
किसी निश्चित मूलधन पर 10% प्रतिवर्ष की दर से 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 500 रुपये है। मूलधन ज्ञात कीजिये -
7,500 रुपये की राशि पर 4 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (रु में) ज्ञात कीजिए, यदि ब्याज की दर पहले दो वर्षों के लिए 20% प्रति वर्ष और अगले दो वर्षों के लिए 10% प्रति वर्ष है। (चक्रवृद्धि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है।)
एक निश्चित राशि को 1 वर्ष 4 महीने के लिए 18% प्रतिवर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किया जाता है, ब्याज 8-मासिक संयोजित होता है। यदि चक्रवृद्धि ब्याज 3,816 रुपये है, तो धनराशि (रुपये में) ज्ञात कीजिए।
11200 रुपये की राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर दो वर्षों में 15456 रुपये हो जाती है। यदि पहले वर्ष के लिए ब्याज दर 20 प्रतिशत प्रतिवर्ष है, तो दूसरे वर्ष के लिए ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
8,400 रुपये की राशि एक निश्चित समय में 8.75% प्रति वर्ष साधारण ब्याज पर 11,046 रुपये हो जाती है। 10,800 रुपये की राशि पर समान दर पर समान समय के लिए साधारण ब्याज (रुपये में) कितना होगा?
रेखा ने 12% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज पर 24,000 रुपये की राशि ऋण ली। चक्रवृद्धि ब्याज, 3 वर्ष के लिए वार्षिक रूप से संयोजित होता है। पहले वर्ष के अंत में, वह 6,880 रुपये की राशि का भुगतान करती है और दूसरे वर्ष के अंत में, वह 5,400 रुपये का भुगतान करती है। ऋण चुकाने के लिए उसे तीसरे वर्ष के अंत में कितनी राशि का भुगतान करना चाहिए?
यदि किसी धनराशि पर 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से 1 वर्ष के अर्द्ध-वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अन्तर 30रू हो, तो वह धनराशि ज्ञात कीजिए -