PYQ Practice
264 Questions · 27 Pages
10400 रुपये की राशि को इस तरह कर्ज के रूप मे दो भाग में दिया गया है कि एक भाग पर 10% के दर से 5 वर्षों के लिए अर्जित होने वाला ब्याज अन्य हिस्से पर 9% के दर से 6 वर्षों के लिए अर्जित ब्याज के बराबर है। दोनों रकम ज्ञात करें -
एक निश्चित राशि साधारण ब्याज पर 2 वर्षों में 1320 रुपये और 3 वर्षों में 1380 रुपये हो जाती है। धन की राशि क्या है -
5% प्रति वर्ष की दर से 2 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 25 है। मूलधन क्या है -
एक धनराशि जब चक्रवृद्धि ब्याज की वार्षिक दर पर निवेश की जाती है, तो दूसरे वर्ष और तीसरे वर्ष के अंत में क्रमशः 3600 रुपये और 4320 रुपये हो जाती है। तो, उक्त ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
यदि 2 वर्ष बाद 30% प्रति वर्ष की दर से प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज ₹2760 है, तो वह धनराशि कितनी होगी?
यदि 800 रुपये की धनराशि वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की निश्चित दर पर 3 वर्षों के बाद 1382.4 रुपये हो जाती है, तो चक्रवृद्धि ब्याज की समान दर पर 2 वर्षों में 1250 रुपये की धनराशि कितनी होगी?
यदि ब्याज तिमाही देय हो तो 2000 रू 20 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से कुछ समय में 2315.25 रू हो जाता है। वह समय है -
10,000 रुपए की धनराशि पर 1 वर्ष और 4 महीने के लिए 12% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज क्या है, जब ब्याज प्रत्येक 8 महीने में संयोजित होता है -
चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) पर निवेश करने पर एक धनराशि 2 वर्षों में स्वयं का 1.44 गुना हो जाती है। वार्षिक ब्याज दर क्या है -
यदि एक निश्चित राशि पर 2 वर्षों में 5% ब्याज पर साधारण ब्याज के तहत 1250 रुपये का ब्याज प्राप्त होता है, तो राशि क्या है -