⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

औसत PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर General Maths के औसत से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 127 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

25 परिणामों का औसत 18 है, जिसमें प्रथम बारह का औसत 14 एवं अंतिम बारह का औसत 17 है। 13वें परिणाम को ज्ञात करें -

📋 पूछा गया: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
A78
B74
C66
D70

सही उत्तर: 78

📋

स्रोत: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1

72

8 व्यक्तियों की औसत आयु 2 वर्ष बढ़ जाती है, जब 20 वर्ष और 24 वर्ष आयु वाले दो व्यक्तियों को दो महिलाओं से बदल दिया जाता है। इन दोनों महिलाओं की औसत आयु है –

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
A35 वर्ष
B25 वर्ष
C20 वर्ष
D30 वर्ष

सही उत्तर: 30 वर्ष

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

73

5 व्यक्तियों से पूछा गया तो उन्होने बताया कि सामुदायिक कार्य के लिए क्रमशः 20, 14, 26, 40 और 30 घण्टे प्रति सप्ताह देते हैं। उक्त व्यक्तियों द्वारा औसत समय प्रति सप्ताह कितना दिया जाता है -

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
A26 घंटा
B20 घंटा
C14 घंटा
D40 घंटा

सही उत्तर: 26 घंटा

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

74

एक बल्लेबाज का 40 पारियों में बल्लेबाजी का औसत 50 रन है। उसका उच्चतम स्कोर उसके न्यूनतम स्कोर से 172 रन अधिक है। यदि उसके उच्चतम और न्यूनतम स्कोर हटा दिए जाते हैं, तो बाकी 38 पारियों का औसत 48 रन होता है। बल्लेबाज का उच्चतम स्कोर है –

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
A170 रन
B174 रन
C172 रन
D166 रन

सही उत्तर: 174 रन

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

75

35 विद्यार्थियों की एक कक्षा में विद्यार्थियों की औसत आयु 17 वर्ष है। उस कक्षा के कक्षा शिक्षक तथा विद्यार्थियों की औसत आयु 18 वर्ष है, तो शिक्षक की आयु है

A53 वर्ष
B55 वर्ष
C51 वर्ष
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: 53 वर्ष

76

26 संख्याओं का औसत 54.5 है। पहली 15 संख्याओं का औसत 50.4 है और अंतिम 12 संख्याओं का औसत 62.5 है। यदि प्रारंभ से 15वीं संख्या को हटा दिया जाए, तो शेष संख्याओं का औसत क्या है?

A52.42
B53.12
C54.8
D54.2

सही उत्तर: 53.12

77

एक व्यक्ति कुल यात्रा में से 5/12 यात्रा ट्रेन द्वारा, 7/18 यात्रा बस द्वारा और शेष 7 किलोमीटर यात्रा पैदल तय करता है। तो उसकी कुल यात्रा (किमी में) है:

A40 किमी
B32 किमी
C35 किमी
D36 किमी

सही उत्तर: 36 किमी

78

20 विद्यार्थियों की एक कक्षा का औसत वजन 50 किग्रा है। उनमें से एक विद्यार्थी कक्षा छोड़कर चला जाता है जिससे उनके औसत वजन में 1 किग्रा की कमी आ जाती है। तो जाने वाले विद्यार्थी का औसत वजन क्या था -

A43 किग्रा
B32 क्रिग्रा
C69 किग्रा
D53 किग्रा

सही उत्तर: 69 किग्रा

79

11 परिणामों का औसत 55 है, यदि प्रथम छ: परिणामों का औसत 52 और अन्तिम छ: परिणामों का औसत 57 हों, तो छठा परिणाम होगा –

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
A48
B42
C50
D49

सही उत्तर: 49

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021

80

समानांतर श्रेणी के पहले 12 पदों का औसत ज्ञात कीजिए जिसका पहला पद 5 है और 13वां पद 53 है।

A16
B27
C15
D18

सही उत्तर: 27

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams