PYQ Practice
127 Questions · 13 Pages
9 व्यक्तियों के एक समूह की औसत उम्र 22 वर्ष है उस समूह में से 18 वर्ष का एक व्यक्ति चला जाता है तथा उसके स्थान पर दूसरा व्यक्ति आ जाता है जिससे समूह की औसत उम्र एक वर्ष बढ़ जाती है आने वाले व्यक्ति की उम्र क्या है -
एक कक्षा में 30 विद्यार्थी थे उनमें से 22 वर्ष का एक विद्यार्थी छोड़कर चला जाता है और उसकी जगह एक नया विद्यार्थी आता है । परिणामस्वरूप कक्षा का औसत 4 माह कम हो जाता है । नये विद्यार्थी की आयु क्या है -
12 आदमियों में से 11 आदमियों का औसत वजन 95 किग्रा है। 12वें आदमी का वजन सभी आदमियों के औसत वजन से 33 किग्रा अधिक है, तो 12वें आदमी का वजन क्या होगा -
15 छात्रों की एक कक्षा की औसत आयु 15 वर्ष है तथा 40 छात्रों की एक दूसरी कक्षा की औसत आयु 20 वर्ष है। इन दोनो कक्षाओं की संयुक्त औसत आयु क्या है -
6 संख्याओं का औसत 30 है। यदि पहली चार संख्याओं का औसत 25 है तथा अंतिम 3 संख्याओं का औसत 35 है, तो चौथी संख्या ज्ञात करो -
1² + 2² + 3² + 4² + 5² + 6² +7² का औसत क्या है -
एक कक्षा में 60 विद्यार्थी थे उनमें से 20 वर्ष का एक विद्यार्थी छोड़कर चला जाता है और उसकी जगह एक नया विद्यार्थी आता है। परिणामस्वरूप कक्षा का औसत 2 माह कम हो जाता है । नये विद्यार्थी की आयु क्या है -
एक कक्षा में 21 विद्यार्थियों का औसत वजन 55 किग्रा है। यदि अध्यापक का वजन भी शामिल कर लिया जाये, तो सभी का औसत 500 ग्राम बढ़ जाता है। अध्यापक का वजन कितना है -
कक्षा में 100 बच्चों का औसत 58 था, बाद में पता चला कि गलती से 86 की जगह 68 लिख दिया गया था, तो उसका सही औसत क्या है -
विद्यार्थियों की अमुक संख्या के बीच 300 सेब समानत: बांटे जाते है। 10 और विद्यार्थी होते तो प्रत्येक को एक सेब कम मिलता। विद्यार्थियों की संख्या का पता लगाइए -