PYQ Practice
127 Questions · 13 Pages
7 संख्याओं का औसत 39 है और इनमें से 3 संख्याओं का औसत 27 है। बची हुई 4 संख्याओं का औसत बराबर है -
320 तथा 350 के मध्य की सभी सम संख्याओं का औसत है -
चार संख्याएं दी गई हैं। प्रथम तीन संख्याओं का औसत 15 है और अंतिम तीन संख्याओं का औसत 16 है। यदि अंतिम संख्या 19 है, तो प्रथम संख्या बराबर है -
यदि हम शिक्षक को छोड़ दें, तो 40 छात्रों और एक शिक्षक की कक्षा की औसत आयु 0.5 वर्ष कम हो जाती है। यदि प्रारंभिक औसत आयु 18 वर्ष है, तो शिक्षक की आयु क्या है -
एक कारखाने में 10 श्रमिकों को 13.50 ₹ प्रतिदिन, 18 श्रमिकों को 12 ₹ प्रतिदिन 5 श्रमिकों को 25.00 ₹ प्रतिदिन और 2 श्रमिकों को 42.00 ₹ प्रतिदिन पर कार्य पर रखा। एक श्रमिक की प्रतिदिन औसत मजदूरी है -
एक 12 छात्रों के परीक्षण में उनका औसत प्राप्तांक 74 है। उच्चतम प्राप्तांक 79 है। तो न्यूनतम संभव प्राप्तांक होना चाहिए।
राजीव जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में बचे हुये महीनों के औसत वेतन 600 ₹ प्रति महीना का 3/2 गुना कमाता है। उसकी जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर की बचत बचे हुये महीनों की बचत 400 ₹ प्रति महीना का 5/4 गुना है। उसका प्रति महीना औसत व्यय क्या है?
8 छात्रों की औसत आयु 11 वर्ष है। यदि 15 और 17 वर्ष की आयु के 2 और विद्यार्थी सम्मिलित हों, तो उनका औसत होगा -
एक विद्यालय में 25 अध्यापक थे जिनकी औसत आयु 30 वर्ष थी। 60 वर्ष की आयु के एक अध्यापक की सेवानिवृत्ति होने पर एक नये अध्यापक की नियुक्ति हुई, जिसके परिणाम स्वरूप अध्यापकों की औसत आयु एक वर्ष कम हो गई। नये अध्यापक की आयु थी -
यदि m संख्याओं का औसत n² तथा n संख्याओं का औसत m² है तब (m + n) संख्याओं का औसत होगा –