⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

अनुपात एवं समानुपात PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर General Maths के अनुपात एवं समानुपात से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 182 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

दो संख्याएँ 3 : 7 के अनुपात में है। यदि इन दोनों संख्याओं में से प्रत्येक में 8 जोड़ दिया जाता है, तो उनका अनुपात 5:9 हो जाता है। वह संख्याएँ क्या हैं -

A24,56
B15, 35
C6, 14
D12, 28

सही उत्तर: 12, 28

102

दो व्यक्तियों A तथा B की आय का अनुपात 8 : 5 तथा उनके व्यय का अनुपात 5 : 3 यदि A तथा B की बचत क्रमशः ₹ 2,400 तथा ₹2,000 हैं, तो A की आय (रुपयों में) है -

A21,400
B22,400
C23,400
D24,400

सही उत्तर: 22,400

103

यदि सीमा और रीमा की आयु का अनुपात 9 : 16 है, दस वर्ष पश्चात् इनकी आयु का अनुपात 2 : 3 होगा । सीमा और रीमा की आयु का अनुपात छः वर्ष पूर्व था :

📋 पूछा गया: Police SI 13 September 2021 (Gk)
A9 : 16
B3 : 2
C6 : 13
D2 : 3

सही उत्तर: 6 : 13

📋

स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)

104

एक बैग में 1 रुपये तथा 50 पैसे के सिक्के हैं और उनके मानों का अनुपात 30 : 11 है और सिक्कों की संख्या 520 है। 50 पैसे के सिक्कों की संख्या ज्ञात कीजिए -

A210
B220
C200
D400

सही उत्तर: 220

105

यदि 162 और 128 के बीच का मध्यानुपाती x है और 32 और 72 का तृतीयानुपाती y है, तो x : y = ?

A4 : 3
B8 : 9
C7 : 8
D9 : 16

सही उत्तर: 8 : 9

106

मिश्र धातु A और B में क्रमशः 7 : 8 और 4 : 1 के अनुपात में तांबा और जस्ता है। 2 : 1 के अनुपात में तांबा और जस्ता युक्त एक नया मिश्र धातु C प्राप्त करने के लिए A और B को किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए -

A4 ∶ 5
B5 ∶ 6
C2 ∶ 3
D3 ∶ 4

सही उत्तर: 2 ∶ 3

107

वर्तमान में A और B की आयु का अनुपात 13 : 7 है। 6 वर्ष पहले उनकी आयु का अनुपात 2 : 1 था। अब उनकी आयु का अंतर है:

A42 वर्ष
B36 वर्ष
C24 वर्ष
D12 वर्ष

सही उत्तर: 36 वर्ष

108

दो संख्याओं के बीच का अंतर 5 है। यदि छोटी संख्या में से 25 घटा दिया जाए और बड़ी संख्या में 20 जोड़ दिया जाए तो अनुपात 1 : 2 हो जाता है। बड़ी संख्या क्या है?

A80
B90
C85
D75

सही उत्तर: 80

109

तीन बर्तनों के आयतन 3:4:5 के अनुपात में हैं। बर्तन, दूध और पानी के मिश्रण से भरे हुए हैं। बर्तन में दूध और पानी का अनुपात क्रमश: 4 : 1, 3 : 1 और 5 : 2 है। इन तीनों मिश्रणों की सामग्री को चौथे बर्तन में डाला जाता है। चौथे बर्तन में दूध और पानी का अनुपात क्या है?

A4 : 1
B151 : 48
C157 : 53
D5 : 3

सही उत्तर: 157 : 53

110

A, B तथा C के वेतन क्रमशः 1: 2: 3 के अनुपात में हैं। यदि B तथा C का कुल वेतन 12000 हो, तो A से C का वेतन कितने प्रतिशत अधिक है -

A100 प्रतिशत
B200 प्रतिशत
C300 प्रतिशत
D600 प्रतिशत

सही उत्तर: 200 प्रतिशत

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams