₹ 300 की राशि P, Q तथा R में इस प्रकार बाँटना है कि Q को P से ₹ 30 अधिक प्राप्त हों और R को Q से ₹ 60 अधिक प्राप्त हों। उनके हिस्सों में अनुपात है:
सही उत्तर: 2:3:5
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Maths के अनुपात एवं समानुपात से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 182 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।
₹ 300 की राशि P, Q तथा R में इस प्रकार बाँटना है कि Q को P से ₹ 30 अधिक प्राप्त हों और R को Q से ₹ 60 अधिक प्राप्त हों। उनके हिस्सों में अनुपात है:
सही उत्तर: 2:3:5
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
यदि 8A = 9B = 10C, तो A:B:C है:
सही उत्तर: 45:40:36
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
अक्षत, भुवन, संदीप तथा वरुण की वर्तमान आयु में अनुपात 7:9:10:13 है। इनमें से सबसे बड़ा, सबसे छोटे से 12 वर्ष बड़ा है। संदीप की अब से 5 वर्ष पश्चात् आयु क्या होगी -
सही उत्तर: 25 वर्ष
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
₹ 2400 को A और B के बीच इस प्रकार बांटा जाता है कि A का 4/9 हिस्सा, B के 2/3 हिस्से के बराबर है। B का हिस्सा है :-
सही उत्तर: ₹ 960
व्याख्या (Explanation)
मान लें A का हिस्सा = a , B का हिस्सा = b कुल राशि: a + b = 2400 शर्त: 4 9 a = 2 3 b a = 2 3 b × 9 4 = 3 2 b a + b = 2400 → 3 2 b + b = 2400 3 2 b + b = 2400 → 5 2 b = 2400 5 b = 4800 → b = 960 B का हिस्सा: ₹ 960
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
यदि a : 6 = b: 7 = c : 8, तो 2 a + 3 b - c b + c का मान क्या है -
सही उत्तर: 5/3
व्याख्या (Explanation)
मान लें a : 6 = b : 7 = c : 8 = k। तो, a = 6k, b = 7k, c = 8k। हर में: 2a + 3b - c = 2(6k) + 3(7k) - 8k = 12k + 21k - 8k = 25k। भाग में: b + c = 7k + 8k = 15k। हल करने पर 25k/5k=25/15=5/3
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
तीन संख्याओं का योग 196 है। यदि पहली और दूसरी संख्याओं का अनुपात 2 : 3 है तथा दूसरी और तीसरी संख्या का अनुपात 5 : 8 है, तो पहली संख्या है:
सही उत्तर: 40
व्याख्या (Explanation)
पहली : दूसरी = 2 : 3, दूसरी : तीसरी = 5 : 8। पहली : दूसरी : तीसरी = 10 : 15 : 24 (LCM द्वारा समायोजन)। योग = 10x + 15x + 24x = 49x = 196 → x = 4। पहली संख्या = 10x = 10 × 4 = 40।
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
यदि a : b=2: 3, तो (a+b) : (3a-b) क्या है -
सही उत्तर: 5:3
व्याख्या (Explanation)
a = 2x, b = 3x। a + b = 2x + 3x = 5x। 3a - b = 3(2x) - 3x = 6x - 3x = 3x। (a + b) : (3a - b) = 5x : 3x = 5 : 3।
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
एक बॉक्स में तीन विभिन्न रंगों के कलमों की कुल संख्या 102 है। यदि लाल रंग और काले रंग की कलमों का अनुपात 5:3 हो और काले रंग के कलमों की संख्या हरे रंग के कलमों की संख्या का 33⅓% हो तो लाल रंग के कलमों और काले रंग के कलमों के मध्य अंतर ज्ञात करें -
सही उत्तर: 12
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
धन की किसी निश्चित राशि को अजय एवं चिराग के मध्य 7:6 के अनुपात से विभाजित किया गया। यदि अजय के हिस्से का आधा चिराग के कुल हिस्से से ₹ 850 कम हो, तो कुल राशि क्या थी -
सही उत्तर: ₹ 4,420
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
सोने के एक बिस्कुट की कीमत उसके भार के वर्ग के समानुपाती है। एक व्यक्ति इस सोने के बिस्कुट को 3:2:1 के अनुपात में तोड़ता है और पाता है कि उसे ₹ 4,840 की हानि हो रही है। सोने के बिस्कुट की प्रारंभिक कीमत ज्ञात करें।
सही उत्तर: ₹ 7,920
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II