PYQ Practice
49 Questions · 5 Pages
A, B और C ने 2:3:5 के अनुपात में निवेश के साथ व्यापार में साझेदारी शुरू की। उन्होंने अपने निवेश को 5:4:3 के अनुपात की अवधि के लिए व्यापार में रखा। साझेदारी समाप्त करते समय A और C के लाभांशों में अंतर ज्ञात करें, यदि कुल लाभ ₹ 99,900 है।
A और B ने 4:5 के अनुपात में निवेश करके साझेदारी शुरू की। 3 महीने बाद, A ने अपने निवेश का 1/4 भाग निकाल लिया और B ने अपने निवेश का 1/5 भाग निकाल लिया। उन्होंने 10 महीने बाद ₹6,080 के लाभ को बाँट लिया। लाभ में A का भाग है:
P, Q और R ने समान निवेश के साथ साझेदारी शुरू की। तीन महीने बाद, P ने अपने निवेश की 20% राशि निकाल ली और Q ने अपने निवेश की 50% राशि का और निवेश किया। वर्ष के अंत में उनके लाभांशों में अनुपात ज्ञात करें।
A और B ने क्रमशः ₹ 84,000 और ₹ 80,000 का निवेश करके व्यापार शुरू किया। चार महीने बाद, B ने ₹ 12,000 का और निवेश किया। उसी समय C, ₹ 96,000 का निवेश करके व्यापार से जुड़ गया। व्यापार शुरू करने के एक वर्ष बाद होने वाले लाभ में A, B और C के लाभांशों में क्या अनुपात होगा -
A, B और C ने समान निवेश के साथ साझेदारी शुरू की। दो महीने बाद, B ने अपने निवेश की 50% राशि का और निवेश किया तथा C ने अपने निवेश की 20% राशि का और निवेश किया। वर्ष के अंत में यदि A को ₹ 22,800 लाभांश मिला, तो कुल लाभ ज्ञात करें।
विमल, प्रेमल और श्यामल ने ₹ 50,000 का निवेश करके साझेदारी में एक व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। विमल ने प्रेमल से ₹ 4000 अधिक और प्रेमल ने श्यामल से ₹ 5000 अधिक निवेश किए। यदि वे कुल ₹ 35,000 का लाभ कमाते हैं, तो लाभ में से विमल को कितनी राशि मिलेगी -
अंकित और अमन ने एक व्यवसाय में 3:2 के अनुपात में राशि निवेश की और अंकित तथा अमीश द्वारा निवेश की गई राशि का अनुपात 2:1 था। वर्ष के अंत में उनका कुल लाभ ₹ 1,57,300 था। अमन को कितनी राशि प्राप्त होगी -
A, B और C ने क्रमशः ₹ 36,000, ₹ 40,000 और ₹ 48,000 का निवेश करके साझेदारी शुरू की। वर्ष के अंत में ₹ 62,000 के कुल लाभ में, A और C के लाभांशों में क्या अंतर है -
अमन ने रु. ‘M’ से एक कारोबार प्रारंभ किया और 2 महीने के बाद चिराग उसके साथ रु. ‘M/2’ से शामिल हो गया। एक महीने के बाद, प्रवीण भी रु. ‘3M’ से उनके साथ शामिल हो गया। एक वर्ष की समाप्ति पर अमन और चिराग को प्राप्त लाभ में रु. 9100/- का अंतर था। प्रवीण एवं चिराग द्वारा प्राप्त लाभ में क्या अंतर रहा बतायें।
अमन ₹ 40,000 के साथ एक व्यवसाय शुरू करता है। 4 महीने के बाद, भानु ₹ 20,000 के साथ अमन के साथ जुड़ जाता है। एक वर्ष के अंत में दोनो के लाभ का अनुपात ज्ञात करें -