⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

समय और काम PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर General Maths के समय और काम से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 97 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

A 25 घंटे में 75 पेज लिख सकता है। A और B एक साथ 27 घंटे में 135 पेज लिख सकते हैं। B कितने समय में 42 पेज लिख सकता है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
A17 घंटे
B19 घंटे
C21 घंटे
D23 घंटे

सही उत्तर: 21 घंटे

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

22

A, B और C एक कार्य को क्रमशः 10, 12 और 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया। लेकिन A ने कार्य पूरा होने से 5 दिन पहले कार्य छोड़ दिया। A के जाने के 2 दिन बाद B ने भी काम छोड़ दिया। कार्य कितने दिनों में पूरा हुआ था -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
A4 दिन
B5 दिन
C8 दिन
D7 दिन

सही उत्तर: 7 दिन

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

23

एक कार्यालय में 20 व्यक्ति कार्य करते हैं। पांच का पहला समूह सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच काम करता है। दस लोगों का दूसरा समूह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच काम करता है और पांच लोगों का तीसरा समूह दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच काम करता है. कार्यालय में तीन कंप्यूटर हैं जो सभी कर्मचारी अक्सर उपयोग करते हैं। निम्नलिखित में से किस घंटे के दौरान, कंप्यूटर का सबसे अधिक उपयोग किए जाने की संभावना है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
Aदोपहर 2:00 बजे - 4:00 बजे
Bदोपहर 1:00 बजे - 3:00 बजे
Cदोपहर 12 बजे -2:00 बजे
Dसुबह 10 बजे - दोपहर 12 बजे

सही उत्तर: दोपहर 12 बजे -2:00 बजे

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

24

दिनेश और राकेश एक असाइनमेंट पर काम कर रहे हैं, दिनेश कंप्यूटर पर 32 पेज टाइप करने में 6 घंटे लेता है, जबकि राकेश 40 पेज टाइप करने में 5 घंटे लेता है। दो अलग-अलग कंप्यूटरों पर एक साथ कार्य करने पर 110 पेज का एक असाइनमेंट टाइप करने के लिए वे कितना समय लेंगे -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
A7 घंटे, 30 मिनट
B8 घंटे
C8 घंटे, 15 मिनट
D8 घंटे, 25 मिनट

सही उत्तर: 8 घंटे, 15 मिनट

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

25

A और B अलग-अलग कार्य करते हुए एक कार्य को 9 और 15 दिनों में कर सकते हैं। A से प्रारंभ करके यदि वे वैकल्पिक दिनों में काम करते हैं, तो काम कितने दिनों में पूरा हो जाएगा -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
A10 दिन
B11 दिन
C9 दिन
D12 दिन

सही उत्तर: 11 दिन

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

26

यदि 3 पुरुष या 9 लड़के एक कार्य को 21 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो 5 पुरुष और 6 लड़के मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
A8 दिन
B12 दिन
C14 दिन
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: इनमें से कोई नहीं

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

27

12 बंदर 12 मिनट में 12 केले खा सकते हैं। 4 बंदर 4 केले कितने मिनट में खा सकते हैं -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
A4 मिनट
B10 मिनट
C12 मिनट
D8 मिनट

सही उत्तर: 12 मिनट

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

28

A उतना ही काम कर सकता है जितना B और C मिलकर कर सकते हैं। A और B मिलकर एक काम को 9 घंटे 36 मिनट में कर सकते हैं और C इसे 48 घंटे में कर सकता है। B को अकेले काम करने के लिए घंटों में कितना समय चाहिए -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
A18 घंटे
B24 घंटे
C30 घंटे
D12 घंटे

सही उत्तर: 24 घंटे

व्याख्या (Explanation)

A उतना ही काम कर सकता है जितना B और C मिलकर कर सकते हैं। इसका मतलब है, A = B + C (काम की क्षमता के आधार पर)। A और B मिलकर एक काम को 9 घंटे 36 मिनट में कर सकते हैं। इसे हम घंटों में बदलते हैं: 9 घंटे 36 मिनट = 9+ 36/60 = 9.6 घंटे C अकेले 48 घंटे में काम कर सकता है। A की कार्य दर = B की कार्य दर + C की कार्य दर। इसका मतलब है: A की दर = B की दर + 1/48 A और B की दर= 1/9.6 काम प्रति घंटे। 1/9.6 = ​(B की दर+ 1/48)+B की दर B की दर= 1/24 ​इसलिए, B को अकेले काम करने के लिए 24 घंटे लगेंगे।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

29

एक कार्य को 3 कुशल कामगार 20 दिनों में या 5 लड़कों द्वारा 30 दिनों में किया जा सकता है। यदि वे एक साथ काम करते हैं तो उन्हें कितने दिन लगेंगे -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
A8 दिन
B10 दिन
C11 दिन
D12 दिन

सही उत्तर: 12 दिन

व्याख्या (Explanation)

3 कुशल कामगारों की संयुक्त कार्य दर: 3 x 1/60 =1/20 काम प्रति दिन। 5 लड़कों की संयुक्त कार्य दर: 5 x 1/150 = 1/30 काम प्रति दिन। अब, इन दोनों की संयुक्त कार्य दर होगी: 1/20 + 1/30 = 1/12 काम प्रति दिन। चूंकि वे मिलकर प्रति दिन 1/12 काम करते हैं, इसका मतलब है कि पूरा कार्य 12 दिनों में पूरा होगा। इसलिए, यदि 3 कुशल कामगार और 5 लड़के एक साथ काम करते हैं, तो उन्हें 12 दिन लगेंगे।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

30

A अकेला किसी कार्य को 6 दिन में समाप्त कर सकता है तथा B अकेला इसे 8 दिन में समाप्त कर सकता है। दोनों मिलकर एक लड़के की सहायता से इस कार्य को 3 दिन में समाप्त कर लेते हैं। यदि इसकी कुल मजदूरी ₹ 4,000 हो, तो इसमें से लड़के का भाग कितना है -

A₹400
B₹ 600
C₹ 500
D₹ 800

सही उत्तर: ₹ 500

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams