PYQ Practice
43 Questions · 5 Pages
1.1 किमी और 0.9 किमी लंबी दो रेलगाड़ियाँ क्रमशः 60 किमी/घंटा और 90 किमी/घंटा की गति से परस्पर विपरीत दिशाओं में दौड़ रही हैं। दोनों रेलगाड़ियों को एक दूसरे को पार करने में लगने वाला समय (सेकंड में) है:
108 km/h की गति से दौड़ रही 970 मीटर लंबी रेलगाड़ी एक सुरंग को 1 मिनट 9 सेकंड में पार कर लेती है। सुरंग की लंबाई (मीटर में) है:
स्टेशन P और स्टेशन Q के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। यदि एक ट्रेन स्टेशन P से Q तक 40 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है और स्टेशन Q से P तक 60 किमी/घंटा की गति से वापस आती है, और आने-जाने में कुल 5 घंटे का समय लगता है।
200 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी 160 मीटर लंबी एक सुरंग को 24 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की गति क्या है -
यदि किसी रेलगाडी के इंजन के पहिए की परिधि 30/7 मीटर है और वह 6 संकण्ड में 7 चक्कर लगाती है, तो रेलगाड़ी की चाल (किमी/घंटा में) क्या है -
पश्चिम एक्सपेरस 60 किमी प्रति घंटे की गति से दिल्ली से 14:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई और अगस्त क्रांति एक्सपे़रस उसी दिन 16:30 बजे 80 किमी प्रति घंटे की गति से दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई। दिल्ली से कितनी दूरी पर दोनों ट्रेनें मिलेंगी (ठहराव को छोड़कर)?
एक ट्रेन 50 कि.मी./ घंटा की औसत गति से समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच जाती है। यदि यह 40 कि. मी / घंटा की औसत गति से जाती है, तो यह 30 मिनट की देरी से अपने गंतव्य तक पहुँचती है। कुल यात्रा की लंबाई क्या है -
एक रेलगाड़ी एक कार से 50% अधिक तेज औसत गति से चल रही है। दोनों एक बिन्दु A से समान समय पर समान दिशा में रवाना होते हैं और बिन्दु B पर समान समय पहुंचते हैं जो कि A से 75 किमी. दूरी पर है। रास्ते में रेलगाड़ी स्टेशनों पर 12.5 मिनट के लिये रूकती है। कार की गति है।
100 मीटर लंबी एक ट्रेन 72 कि.मी./घंटे की दर से एक पुल को 25 सेकंड में पार करती है। पुल की लंबाई है –
एक रेलगाड़ी 60 कि.मी./घण्टा की एक समान चाल से चल रही है। यह 15 सेकंड में एक रेलवे प्लेटफॉर्म को पार करती है। यदि प्लेटफार्म की लंबाई 130 मीटर है, तो ट्रेन की लंबाई है –