PYQ Practice
20 Questions · 2 Pages
पाईपें P, Q और R एक टंकी को क्रमशः 28 मिनट, 35 मिनट तथा 42 मिनट में भर सकती हैं। इन सभी पाइपों को एक साथ खोला गया। गलती से निकासी पाइप भी पाइपों P, Q और R के साथ खोल दी गई। यदि इससे टंकी 12 मिनट में भर सकी, तो कितने मिनट में निकासी पाइप, पूरी भरी हुई टंकी को खाली कर सकती है -
दो पाइपें A तथा B किसी टंकी को क्रमशः 40 मिनट तथा 50 मिनट में भर सकती हैं। यदि दोनों पाइपें एक साथ खोली गईं तो कितने समय (मिनटों में) के बाद पाइप A को बंद किया जाना चाहिए कि टंकी 30 मिनट में भर जाए -
एक हौज साधारणतया 9 घंटे में भर जाता है, लेकिन तली में दरार के कारण उसे भरने में 6 घंटे अधिक लगे। पूरे भरे हुए हौज को वह दरार कितने घंटे में खाली कर देगी -
40 मीटर × 30 मीटर आधार वाले एक आयताकार टैंक में 6.5 मीटर ऊंचाई तक पानी है। यदि पानी 5 किमी प्रति घंटे की दर से पाइप से बहता है, तो 20 सेमी भुजा वाली वर्गाकार अनुप्रस्थ काट वाले पाइप द्वारा टैंक कितने समय में खाली किया जा सकता है?
दो पाइप P और Q क्रमशः 6 और 12 मिनट में एक टंकी भर सकते हैं। पाइप P से शुरू होते हुए, दोनों पाइपों को वैकल्पिक रूप से 1 मिनट के लिए खोला जाता है। टंकी कितने समय में भरेगी -
पाइप A एक टंकी को 8 घंटे में भर सकता है जबकि पाइप B टंकी को 6 घंटे में भर सकता है, वहीं पाइप C एक निकास पाइप है जो टंकी को 10 घंटे में खाली कर सकता है। यदि A, B और C को एक साथ खोला जाता है और 4 घंटे बाद पाइप A और B को बंद कर दिया जाता है। पाइप C कितने घंटे में टंकी को खाली कर सकता है।
एक पाइप 40 मिनट में एक पूल भर सकता है और दूसरा पाइप 60 मिनट में एक पूल खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो कितने घंटे में खाली पूल भर जाएगा -
दो पाइप एक टैंक को क्रमशः 10 घंटे और 12 घंटे में भर सकते हैं, जबकि तीसरा 20 घंटे में इसे खाली कर सकता है। यदि सभी पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तो टैंक को भरने में कितना समय लगेगा -
दो पाइप क्रमशः 20 और 24 मिनट में एक टैंक भर सकते हैं और एक निकासी पाइप प्रति मिनट 6 गैलन खाली कर सकता है। एक साथ काम करने वाले तीनों पाइप 15 मिनट में टैंक को भर सकते हैं। टैंक की क्षमता का पता लगाएं:
2 इंच व्यास का एक पाईप एक टंकी को 1 घन्टे में पूरी भर देता है, यदि पाईप का व्यास 4 इंच हो, तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा -