⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारतीय संविधान के अनुच्छेद ,अनुसूचियॉं एंव भाग PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Indian Polity के भारतीय संविधान के अनुच्छेद ,अनुसूचियॉं एंव भाग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 108 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

निम्नलिखित में भारतीय संविधान का कौन-सा भाग राज्यों में शासन के बारे में है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
AIII
BVI
CVII
DIV

सही उत्तर: VI

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1

42

भारतीय संविधान की कौन-सी अनुसूची नगरपालिकाओं के बारे में है –

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
A13वीं
B10वीं
C11वीं
D12वीं

सही उत्तर: 12वीं

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1

43

“भारत का संविधान बहुत लंबा, बहुत कठोर, बहुत आगे है।” यह किसने कहा -

📋 पूछा गया: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
Aआइवर जेनिंग्स
Bमॉरिस जोन्स
Cग्रानविले ऑस्टिन
Dके.सी. व्हेयर

सही उत्तर: आइवर जेनिंग्स

📋

स्रोत: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022

44

भारतीय संविधान में कुछ लोकतांत्रिक विशेषताएं हैं - (A) अनुच्छेद 75 (3) - मंत्रीपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी (B) अनुच्छेद 75 (5) - मंत्री बनने हेतु संसद के किसी एक सदन की सदस्यता की अनिवार्यता (C) अनुच्छेद 326 - वयस्क मताधिकार (D) अनुच्छेद 325 - धर्म, मूलवंश, जाति और लिंग के आधार पर निर्वाचक नामावली के लिए किसी भी व्यक्ति का अपात्र नहीं होना नोट: निम्न में से सही उत्तर का चयन कीजिए

📋 पूछा गया: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
AA, B, C, D सभी सत्य हैं
Bकेवल A, B, C सत्य हैं
Cकेवल A और B सत्य हैं।
Dकेवल A और C सत्य हैं

सही उत्तर: A, B, C, D सभी सत्य हैं

📋

स्रोत: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022

45

कौन सा संवैधानिक संशोधन ई.डब्ल्यू.एस. आरक्षण से संबंधित है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
A102
B103
C101
D104

सही उत्तर: 103

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

46

निम्नांकित में से कौनसा कथन असत्य है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
Aपेसा (PESA) अधिनियम, अनुसूची-5 के 9 राज्यों लागू में है।
Bपेसा (PESA) अधिनियम, दिलीप सिंह भूरिया समिति की अनुशंसा पर बनाया गया।
Cपंचायत अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार (पेसा, PESA) अधिनियम 24 दिसम्बर, 1996 को लागू हुआ ।
Dइस अधिनियम का एक उद्देश्य जनजातीय समुदायों की परम्पराओं एवं रीति-रिवाज़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण करना है।

सही उत्तर: पेसा (PESA) अधिनियम, अनुसूची-5 के 9 राज्यों लागू में है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1

47

निम्न में से कौनसा कथन गलत है -

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
Aभाग VI आगे छ: अध्यायों में विभक्त है।
Bभाग VII केन्द्रशासित प्रदेश से संबंधित है।
Cसंविधान के भाग VI में, अनुच्छेद 152 से अनुच्छेद 237 शामिल हैं।
Dभाग VI मुख्य रूप से राज्य सरकार पर केन्द्रित है।

सही उत्तर: भाग VII केन्द्रशासित प्रदेश से संबंधित है।

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021

48

सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- सूची-I सूची-II (a) सूचना का अधिकार (i) अनु. 19 (1) छ और अनु. 19(6) (b) भारत में निवास का अधिकार (ii) अनु. 21 (क) (c) शिक्षा का अधिकार (iii) अनु. 39 (छ) (d) पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान काम के लिए समान वेतन (iv) अनु. 19 (1) क (v) अनु. 19 (1) ड़ और 19(5) कूट- a b c d

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group E)
Aiv iii v ii
Biv ii iii i
Civ v ii iii
Diii v ii iv

सही उत्तर: iv v ii iii

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group E)

49

संविधान की किस अनुसूची में राज्य सभा की सीटों का राज्य-वार आवंटन उल्लिखित है -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-B)
Aचौथी अनुसूची
Bआठवीं अनुसूची
Cदसवीं अनुसूची
Dतीसरी अनुसूची

सही उत्तर: चौथी अनुसूची

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-B)

50

निम्नांकित में से किस अनुच्छेद का सम्बन्ध भारत के संविधान की बारहवीं अनुसूची से है -

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
Aअनुच्छेद 243 ब
Bअनुच्छेद 243 भ
Cअनुच्छेद 243 म
Dअनुच्छेद 243 य

सही उत्तर: अनुच्छेद 243 ब

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams