⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारतीय संविधान की प्रस्तावना PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Indian Polity के भारतीय संविधान की प्रस्तावना से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 52 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किस नाम/नामों से किया गया है -

Aभारत तथा इण्डिया
Bकेवल भारत
Cहिन्दुस्तान तथा इण्डिया
Dभारत, हिन्दुस्तान तथा इण्डिया

सही उत्तर: भारत तथा इण्डिया

32

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता का वर्णन नहीं है -

Aविचार की स्वतन्त्रता
Bविचार प्रकट करने की स्वतन्त्रता
Cविश्वास की स्वतन्त्रता
Dआर्थिक स्वतन्त्रता

सही उत्तर: आर्थिक स्वतन्त्रता

33

भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सिलसिले में निम्नलिखित में कौन सा क्रम सही है -

Aगणतंत्र, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, सार्वभौम सत्ता-सम्पन्न
Bसार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्र
Cसार्वभौम सत्तासम्पन्न, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, गणतंत्र
Dसार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी, गणतंत्र

सही उत्तर: सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी, गणतंत्र

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान की प्रस्तावना हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को : सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई0 (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

34

भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना आरम्भ होती है -

Aप्रजातांत्रिक भारत शब्दों से
Bजनता के जनतंत्र शब्दों से
Cजनता के लोकतंत्र शब्दों से
Dहम भारत के लोग शब्दों से

सही उत्तर: हम भारत के लोग शब्दों से

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान की प्रस्तावना “हम भारत के लोग” (We, the People of India) से शुरू होती है, जो यह दर्शाती है कि संप्रभुता (Sovereignty) जनता के पास है। यह लौकिक सार्वभौमिकता (Popular Sovereignty) का प्रतीक है, क्योंकि देश का शासन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से चलता है।

35

‘भारत एक गणतंत्र है’ इसका अर्थ है -

Aसभी मामलों में अन्तिम अधिकार जनता के पास है
Bभारत में संसदीय शासन नहीं है
Cभारत में वंशानुगत शासन नहीं है
Dभारत राज्यों का संघ है

सही उत्तर: भारत में वंशानुगत शासन नहीं है

व्याख्या (Explanation)

गणतंत्र का मतलब है कि राज्य का मुखिया (राष्ट्रपति) निर्वाचित होता है, न कि वंशानुगत राजा। यह भारत के शासन की एक प्रमुख विशेषता है।

36

भारत के संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित ‘हम भारत के लोग’ से क्या तात्पर्य है -

📋 पूछा गया: Reet 2017 level-2 SST
Aसम्प्रभुता भारत के मुख्य न्यायाधीश में निहित है।
Bसम्प्रभुता भारत के लोगों में निहित है।
Cसम्प्रभुता भारत के राजनीतिक दलों में निहित है।
Dसम्प्रभुता लोकसभा के अध्यक्ष में निहित है।

सही उत्तर: सम्प्रभुता भारत के लोगों में निहित है।

📋

स्रोत: Reet 2017 level-2 SST

37

भारतीय संविधान के किस भाग/भागों में आर्थिक न्याय को संविधान का लक्ष्य घोषित किया गया -

📋 पूछा गया: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
Aप्रस्तावना और मौलिक अधिकार
Bप्रस्तावना और नीति निर्देशक सिद्धांत
Cमौलिक अधिकार एवं नीति निर्देशक सिद्धांत
Dप्रस्तावना, मौलिक अधिकार और नीति निर्देशक सिद्धांत

सही उत्तर: प्रस्तावना और नीति निर्देशक सिद्धांत

व्याख्या (Explanation)

आर्थिक न्याय एक ऐसा लक्ष्य है जो संविधान की प्रस्तावना में निहित है (न्याय - सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक के माध्यम से) और राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों (भाग IV) में विस्तार से बताया गया है, जैसे कि अनुच्छेद 39। मौलिक अधिकार (भाग III) व्यक्तिगत अधिकारों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं, न कि सीधे आर्थिक न्याय पर।

📋

स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)

38

भारतीय संविधान के किस भाग में स्पष्ट रूप से घोषणा की गई है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है -

Aसंविधान की 9वीं अनुसूची
Bसंविधान की प्रस्तावना
Cराज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
Dमौलिक अधिकार

सही उत्तर: संविधान की प्रस्तावना

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 1976 में 42वें संशोधन के साथ “धर्मनिरपेक्ष” शब्द जोड़ा गया था। प्रस्तावना में कहा गया है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है।

39

भारतीय संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है -

Aमूलाधिकार
Bप्रस्तावना
Cनीति-निर्देशक तत्व
Dउपर्युक्त सभी

सही उत्तर: प्रस्तावना

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संविधान की आत्मा कहा जाता है, क्योंकि यह संविधान के मूल उद्देश्यों, सिद्धांतों और मूल्यों (जैसे लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, और न्याय) को संक्षेप में व्यक्त करती है।

40

भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित है ?

Aराष्ट्रपति
Bमतदाता
Cजनता
Dसंसद

सही उत्तर: जनता

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams