⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मौलिक अधिकार PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर Indian Polity के मौलिक अधिकार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 143 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

संविधान के अन्तर्गत अनुच्छेद इंगित कीजिए, जिसके द्वारा अस्पृश्यता का अन्त किया गया।

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aअनुच्छेद 32
Bअनुच्छेद 18
Cअनुच्छेद 17
Dअनुच्छेद 16

सही उत्तर: अनुच्छेद 17

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

72

“वे समस्त विधियाँ, जो मूल अधिकारों से असंगत हैं, संविधान के लागू होने की दिनांक से प्रभावहीन हो जाती हैं, किन्तु मृत नहीं होती हैं। वे केवल मूल अधिकारों द्वारा आच्छादित हो जाती हैं और सुषुप्तावस्था में रहती हैं।” यह सिद्धांत कहलाता है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aपृथक्करणीयता का सिद्धांत
Bग्रहण का सिद्धांत
Cसार एवं तत्त्व का सिद्धांत
Dप्रसाद का सिद्धांत

सही उत्तर: ग्रहण का सिद्धांत

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

73

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20(3) के अनुसार अधिकार उपलब्ध होगा -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aकेवल गैर-नागरिकों को
Bकिसी भी व्यक्ति को
Cकेवल भारतीय मूल के व्यक्तियों को
Dकेवल नागरिकों को

सही उत्तर: किसी भी व्यक्ति को

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

74

उच्चतम न्यायालय ने निःशुल्क शिक्षा के अधिकार को निम्नलिखित में से किस अधिकार का हिस्सा बनाया है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aअभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
Bजीवन का अधिकार
Cसांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार
Dशोषण के विरुद्ध अधिकार

सही उत्तर: जीवन का अधिकार

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

75

भारत में प्रेस की स्वतंत्रता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
Aसंविधान में विशेष रूप से प्रदान किया गया है।
Bअभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में निहित है।
Cसंसद के अधिनियमों के तहत उपलब्ध है।
Dकार्यकारी आदेशों के तहत उपलब्ध है।

सही उत्तर: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में निहित है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)

76

“जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का संरक्षण;” का प्रावधान निम्नलिखित में से किसमें किया गया है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
Aसंविधान की प्रस्तावना
Bराज्य नीति के निदेशक सिद्धांत
Cमौलिक कर्त्तव्य
Dमौलिक अधिकार

सही उत्तर: मौलिक अधिकार

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2

77

भारत के संविधान का अनुच्छेद 15(1) राज्य को अपने नागरिकों के साथ कुछ निश्चित आधारों पर विभेद का प्रतिषेध करता है। इन आधारों में निम्नांकित में से कौन सा सम्मिलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
Aजन्म-स्थान
Bधर्म
Cनस्ल
Dभाषा

सही उत्तर: भाषा

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 15(1) राज्य द्वारा धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव को प्रतिबंधित करता है। इस अनुच्छेद में भाषा का उल्लेख नहीं है, हालांकि इसे अनुच्छेद 29 जैसे अन्य प्रावधानों के तहत संरक्षित किया गया है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D

78

निम्नांकित में से क्या स्वतंत्रता के मूल अधिकार में शब्दश: शामिल नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
Aसंघ बनाने की स्वतंत्रता
Bअभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
Cअंतःकरण की स्वतंत्रता
Dशांतिपूर्वक सम्मेलन की स्वतंत्रता

सही उत्तर: अंतःकरण की स्वतंत्रता

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C

79

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिए - सूची-I सूची - II A. उम्मीदवारों के पूर्व आचरण के संबंध में जानने का मतदाता का अधिकार (i) अनुच्छेद 23 B. एकांतता का अधिकार (ii) अनुच्छेद 21-A C. शिक्षा का अधिकार (iii) अनुच्छेद 21 D. मानव दुर्व्यापार का प्रतिषेध (iv) अनुच्छेद 19(1)(a) कूट : A B C D

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
Ai ii iii iv
Biv iii ii i
Civ ii iii i
Di iii ii iv

सही उत्तर: iv iii ii i

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C

80

‘पुरुषों और स्त्रियों दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन हो’ का उल्लेख भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में है -

📋 पूछा गया: Protection Officer - 2022 (General Studies)
Aअनुच्छेद 39 (क)
Bअनुच्छेद 39 (ग)
Cअनुच्छेद 39 (घ)
Dअनुच्छेद 39 (च)

सही उत्तर: अनुच्छेद 39 (घ)

📋

स्रोत: Protection Officer - 2022 (General Studies)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams