⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

न्यायालय PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर Indian Polity के न्यायालय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 131 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश की पदच्युति किस अनुच्छेद में समाहित है ?

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (GS) 2020
Aअनुच्छेद 56
Bअनुच्छेद 61
Cअनुच्छेद 56(b)
Dअनुच्छेद 124(4)

सही उत्तर: अनुच्छेद 124(4)

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (GS) 2020

122

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Reet 2017 level-2 SST
Aसंविधान की व्याख्या से सम्बन्धित किसी मामले पर राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श मांग सकता है।
Bराष्ट्रपति द्वारा मांगे जाने पर सर्वोच्च न्यायालय उन्हें परामर्श देने हेतु बाध्य है।
Cराष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये परामर्श को मानने हेतु बाध्य नहीं है।
Dसर्वोच्च न्यायालय के परामर्श अनुसार सरकार प्रस्तावित विधेयक में आवश्यक संशोधन कर सकती है।

सही उत्तर: राष्ट्रपति द्वारा मांगे जाने पर सर्वोच्च न्यायालय उन्हें परामर्श देने हेतु बाध्य है।

📋

स्रोत: Reet 2017 level-2 SST

123

निम्न में से सामाजिक न्याय से सम्बन्धित संवैधानिक प्रावधान नहीं है -

Aअनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हेतु सरकारी नौकरियों में आरक्षण
Bविधायिका में अनुसूचित जाति, जनजाति हेतु आरक्षण
Cसमान कार्य हेतु समान वेतन
Dबाल श्रम निषेध

सही उत्तर: समान कार्य हेतु समान वेतन

व्याख्या (Explanation)

समान कार्य के लिए समान वेतन सामाजिक न्याय से संबंधित संवैधानिक प्रावधान नहीं है।

124

लोकायुक्त संस्था है -

📋 पूछा गया: Tax Assitant Exam 2018(P1)
Aसंविधिक एवं सलाहकारी संस्था
Bसांविधिक एवं न्यायिक संस्था
Cसंवैधानेत्तर एवं सलाहकारी संस्था
Dसंवैधानेत्तर एवं न्यायिक संस्था

सही उत्तर: संविधिक एवं सलाहकारी संस्था

📋

स्रोत: Tax Assitant Exam 2018(P1)

125

जब भारतीय न्याय पद्धति में लोक हित मुकदमा (PIL) लाया गया तब भारत के मुख्य न्यायमूर्ति कौन थे -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2
Aपी. एन. भगवती
Bए. एस. आनंद
Cए. एम. अहमदी
Dइ. एम. हिदायतुल्ला

सही उत्तर: पी. एन. भगवती

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2

126

केंद्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति आती है –

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
Aइसकी परामर्शी अधिकारिता के अंतर्गत
Bइसकी सांविधानिक अधिकारिता के अंतर्गत
Cइसकी मूल अधिकारिता के अंतर्गत
Dइसकी अपीली अधिकारिता के अंतर्गत

सही उत्तर: इसकी मूल अधिकारिता के अंतर्गत

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 131 सर्वोच्च न्यायालय को संघ और राज्यों के बीच या राज्यों के बीच विवादों का निपटारा करने का मूल अधिकार देता है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2

127

इण्डियन हाई कोर्ट एक्ट किस अवधि में पास हुआ -

A1856 – 1862
B1863 – 1864
C1869 – 1872
D1863 – 1869

सही उत्तर: 1856 – 1862

128

“भारत के उच्च्तम न्यायालय के न्यायाधीश की आयु ऐसे प्राधिकारी द्वारा और ऐसी रीति से अवधारित की जाएगी, जिसका संसद विधि द्वारा उपबन्ध करें”: अन्तःस्थापित किया गया -

A15वें संविधान संशोधन द्वारा
B16वें संविधान संशोधन द्वारा
C17वें संविधान संशोधन द्वारा
D18वें संविधान संशोधन द्वारा

सही उत्तर: 15वें संविधान संशोधन द्वारा

129

संविधान के कौन से अनुच्छेद अधीनस्थ न्यायालयों से संबंधित हैं

Aअनुच्छेद 214 से 231
Bअनुच्छेद 227 से 232
Cअनुच्छेद 233 से 237
Dअनुच्छेद 234 से 240

सही उत्तर: अनुच्छेद 233 से 237

130

उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश अपना त्यागपत्र किसे दे सकता है -

📋 पूछा गया: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
Aराज्यपाल
Bमुख्यमंत्री
Cराष्ट्रपति
Dप्रधानमंत्री

सही उत्तर: राष्ट्रपति

📋

स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams