PYQ Practice
135 Questions · 14 Pages
अब तक संसद की संयुक्त बैठक कितने विधेयाको पर बुलायी गई है।
जब लोकसभा का विघटन हो जाता है, तो उस विधेयक का क्या होता है जो राज्यसभा में लंबित है और अभी तक लोकसभा द्वारा पारित नहीं किया गया है -
लोकसभा में निन्दा-प्रस्ताव से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) निन्दा-प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु सभा की अनुमति आवश्यक नहीं है। (II) निन्दा-प्रस्ताव मंत्रिपरिषद या किसी एक मंत्री या मंत्रियों के किसी समूह के विरुद्ध कार्य करने में असफल रहने या कार्य न करने या उनकी नीति के बारे में प्रस्तुत किया जा सकता है और उसमें मंत्री या मंत्रियों की असफलता पर खेद, रोष या आश्चर्य व्यक्त किया जा सकता है। सही विकल्प का चयन कीजिए :
निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में लोक सभा का अध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले अपने पद पर नहीं बना रह सकता - (i) यदि वह लोक सभा का सदस्य नहीं रह जाता है। (ii) यदि लोक सभा सदन में उपस्थित और मतदान करने वाले कुल सदस्यों के बहुमत से अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव पारित करती है। (iii) यदि सत्तारूढ़ दल सदन में अपना बहुमत खो देता है। (iv) यदि राष्ट्रपति अध्यक्ष को बर्खास्त कर देता है। सही विकल्प चुनें -
अभिकथन (A): संसद का प्रथम दायित्व मंत्रीमंडल प्रदान करना और इसे उत्तरदायी बनाये रखना है। कारण (R) : मंत्रीमंडल की जिम्मेदारी लोकप्रिय सदन के प्रति है; इसकी सदस्यता अनिवार्य रूप से उस सदन तक सीमित नहीं है। उपरोक्त कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
राज्य सभा के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है -
लोक सभा के अध्यक्ष की शक्तियों के बारे में निम्न में से कौन से कथन सही हैं - नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये : (i) लोक सभा अध्यक्ष संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हैं। (ii) जब एक वित्त विधेयक को निचले सदन से उच्च सदन को भेजा जाता है तो अध्यक्ष द्वारा उस विधेयक को वित्त विधेयक के तौर पर प्रमाणपत्र दिया जाता है। (iii) जब अध्यक्ष को हटाये जाने का प्रस्ताव विचाराधीन हो, तब अध्यक्ष ना तो अध्यक्षता करेंगे और ना ही कार्यवाहियों में भाग लेंगे। (iv) मतों की समानता के अलावा, अध्यक्ष सदन में मतदान नहीं करते। कूट :
संसदीय समिति के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन गलत है -
भारतीय संघ के मंत्री मंडल के सदस्य सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होते हैं?
लोकसभा अध्यक्ष किसी भी सदस्य को बोलने से रोक सकता है और दूसरे सदस्य को बोलने की अनुमति देता है। इस तथ्य को जाना जाता है -