⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मंत्रीपरिषद PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Indian Polity के मंत्रीपरिषद से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 52 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

केन्द्रीय मंत्री परिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होती है -

Aप्रधानमंत्री
Bलोक सभा
Cराज्य सभा
Dराष्ट्रपति

सही उत्तर: लोक सभा

42

भारत के किस मंत्रालय द्वारा विभिन्न संकेतकों पर आधारित राज्यों के सुशासन को मापने के उद्देश्य से सुशासन सूचकांक विकसित किया गया -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
Aसंसदीय कार्य मंत्रालय
Bकार्मिक मंत्रालय
Cगृह मंत्रालय
Dवित्त मंत्रालय

सही उत्तर: कार्मिक मंत्रालय

व्याख्या (Explanation)

सुशासन सूचकांक (Good Governance Index) भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सुशासन को विभिन्न मानदंडों पर मापता है। 25 दिसंबर, 2019 ‘सुशासन दिवस’ (अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25दिसंबर) के अवसर पर ‘कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय’ (The Ministry of Personnel, Public Grievances & Pensions) द्वारा सुशासन सूचकांक (Good Governance Index- GGI) की शरुआत की गई है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift

43

संसदीय शासन प्रणाली में कार्यपालिका शक्ति वास्तविक रूप में किसमें निहित होती है -

Aराष्ट्रपति में
Bप्रधानमंत्री में
Cमंत्रिपरिषद में
Dलोकसभा में

सही उत्तर: मंत्रिपरिषद में

44

संसद के किस सदन द्वारा अविस्वास प्रस्ताव पारित कर दिये जाने पर मंत्रिपरिषद को त्यागपत्र देना पड़ता है -

Aराज्यसभा
Bलोकसभा
Cकोई भी एक सदन
Dदोनों सदन

सही उत्तर: लोकसभा

व्याख्या (Explanation)

भारत में अविस्वास प्रस्ताव (Motion of No Confidence) मंत्रिपरिषद के खिलाफ केवल लोकसभा में ही पेश किया जा सकता है। यह प्रस्ताव तब लाया जाता है जब लोकसभा के सदस्यों को लगता है कि मंत्रिपरिषद (केंद्र सरकार) में विश्वास नहीं रहा। यदि यह प्रस्ताव लोकसभा में बहुमत से पारित हो जाता है, तो मंत्रिपरिषद को त्यागपत्र देना पड़ता है।

45

वर्तमान में केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के तहत प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है -

A82
B61
C54
D34

सही उत्तर: 82

46

मंत्रिपरिषद् के सदस्य व्यक्तिगत रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होते हैं -

Aसंसद के प्रति
Bलोकसभा के प्रति
Cप्रधानमंत्री के प्रति
Dराज्यसभा के प्रति

सही उत्तर: संसद के प्रति

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 75 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है। इसका तात्पर्य यह है कि सभी मंत्री अपने सभी भूल और कार्यों के लिये लोकसभा के प्रति संयुक्त रुप से ज़िम्मेदार हैं। अनुच्छेद 75 में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व का सिद्धांत भी शामिल है। इसमें कहा गया है कि मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करते हैं, जिसका अर्थ है कि राष्ट्रपति किसी मंत्री को ऐसे समय में भी हटा सकता है जब मंत्रिपरिषद को लोकसभा का विश्वास प्राप्त हो।

47

मंत्रिपरिषद् का कोई मंत्री अपना त्यागपत्र किसे सम्बोधित करता है -

Aलोकसभा अध्यक्ष को
Bराज्यसभा अध्यक्ष को
Cप्रधानमंत्री को
Dराष्ट्रपति को

सही उत्तर: राष्ट्रपति को

48

संघीय मंत्रिपरिषद् के मंत्री उत्तरदायी होते हैं -

Aप्रधानमंत्री के प्रति
Bराष्ट्रपति के प्रति
Cसंसद के प्रति
Dकेवल लोक सभा के प्रति

सही उत्तर: केवल लोक सभा के प्रति

49

किसी राज्य की मंत्रिपरिषद में, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या, उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के ....... से अधिक नहीं होगी -

📋 पूछा गया: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -A)
Aअठारह प्रतिशत
Bसत्रह प्रतिशत
Cसोलह प्रतिशत
Dपन्द्रह प्रतिशत

सही उत्तर: पन्द्रह प्रतिशत

📋

स्रोत: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -A)

50

किस दिनांक को पंडित नेहरु के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरिम राष्ट्रीय सरकार के गठन की घोषणा की गई -

A24 अगस्त 1946
B28 अगस्त 1946
C30 अगस्त 1946
D20 अगस्त 1946

सही उत्तर: 24 अगस्त 1946

व्याख्या (Explanation)

24 अगस्त 1946 को अन्तरिम राष्ट्रीय सरकार के गठन की घोषणा की गई। इसमें पंडिल जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डा. राजेन्द्र प्रसाद, आसफअली, शरतचंद्र बोस, डा. जॉन मथाई, सर सफात अहमद खॉं, जगजीवन राम, सरदार बलदेव सिंह, शैय्यद अली जहीर, सी. राजगोपालाचारी और डा.सी.एच. भाभा शामिल किये गये। जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में उनके 11 सहयोगियों के साथ 2 सितम्बर 1946 को अंतरिम सरकार का गठन किया गया। इसमें मुस्लिम लीग के सदस्य शामिल नही हुए।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams