‘ऐवरी वोट काउंट्स’- किताब ........... द्वारा लिखित है।
सही उत्तर: नवीन चावला
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Indian Polity के निर्वाचन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 58 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।
‘ऐवरी वोट काउंट्स’- किताब ........... द्वारा लिखित है।
सही उत्तर: नवीन चावला
निर्वाचन आयोग को सर्वप्रथम कब बहुसदस्यीय बनाया गया -
सही उत्तर: 16 अक्टूबर 1989
भारत के उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौन शामिल है -
सही उत्तर: संसद के मनोनीत सदस्य
स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV
‘स्वीप’ (SVEEP) संबंधित है।
सही उत्तर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
व्याख्या (Explanation)
स्वीप (SVEEP) का मतलब है “Systematic Voter Education and Electoral Participation Programme” स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है।
स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 66 ______ से संबंधित है।
सही उत्तर: उपराष्ट्रपति के चुनाव
व्याख्या (Explanation)
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 66, उपराष्ट्रपति के चुनाव से जुड़ा है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 66 के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचन मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है -
सही उत्तर: 6 वर्ष
भारत में मतदान के दौरान मतदान केन्द्र पर ‘मतदाता रजिस्टर’ का प्रभारी कौन होता है -
सही उत्तर: द्वितीय मतदान अधिकारी
स्रोत: REET 2021 2nd Level (sst)
भारत में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाया जाता है-
सही उत्तर: 25 जनवरी
स्रोत: REET 2021 2nd Level (sst)
किस कार्मिक संघ का विकास आगे चलकर बहुजन समाज पार्टी के रूप में हुआ -
सही उत्तर: बामसेफ
व्याख्या (Explanation)
बामसेफ (BAMCEF - Backward and Minority Communities Employees Federation) की स्थापना 1971 में कांशीराम द्वारा की गई थी। यह संगठन अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों, और अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारियों के अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करता था। बामसेफ ने सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता फैलाई, जिसने बाद में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की नींव रखी।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: भारत का निर्वाचन आयोग एक पाँच सदस्यीय निकाय है। केंद्रीय गृह मंत्रालय आम चुनाव और उपचुनाव दोनों के संचालन के लिये चुनाव कार्यक्रम तय करता है। निर्वाचन आयोग मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवादों का समाधान करता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -
सही उत्तर: केवल 3
व्याख्या (Explanation)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है जो भारत में संघ और राज्य चुनाव प्रक्रियाओं के संचालन के लिये ज़िम्मेदार है। यह निकाय भारत में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं और देश में राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के कार्यालयों के चुनावों का संचालन करता है। मूल रूप से आयोग में केवल एक मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रावधान था। इसमें वर्तमान में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त शामिल हैं। निर्वाचन आयोग चुनावों के संचालन (आम चुनाव एवं उपचुनाव) के लिये चुनाव कार्यक्रम तय करता है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवादों को निपटाने के लिये आयोग को अर्द्ध-न्यायिक शक्ति प्राप्त है।