⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान जनगणना व साक्षरता - 2011 PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान जनगणना व साक्षरता - 2011 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 353 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से सर्वाधिक शिशु (0-6 वर्ष) लिंगानुपात किस जिले में है -

📋 पूछा गया: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
Aबारां
Bबाँसवाड़ा
Cकोटा
Dजयपुर

सही उत्तर: बाँसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

0-6 आयु वर्ग में सर्वाधिक लिंगानुपात वाले 5 जिले बांसवाड़ा 934 प्रतापगढ़ 933 उदयपुर 924 भीलवाड़ा 928 डूंगरपुर 922

📋

स्रोत: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)

102

जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान का कौन सा जिला (0-6 वर्ष) में सबसे कम बाल लिंग संयोजन है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
Aबांसवाड़ा
Bडूंगरपुर
Cधौलपुर
Dझुंझुनु

सही उत्तर: झुंझुनु

व्याख्या (Explanation)

जनगणना 2011 के अनुसार, 0-6 आयु वर्ग में सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला झुंझुंनू(837 बालिका/1000 बालक) है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

103

जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान के किस जिले में जनसंख्या घनत्व 100 व्यक्तियों प्रति वर्ग किलोमीटर से कम पाया गया है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aजैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर
Bजैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर
Cजैसलमेर, पाली और बाड़मेर
Dजैसलमेर, पाली और जोधपुर

सही उत्तर: जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

जनगणना 2011 के अनुसार, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जिलों में जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर 100 व्यक्तियों से कम है, क्योंकि ये जिले रेगिस्तानी क्षेत्रों में स्थित हैं।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

104

जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित जिलों के लिंगानुपात के आधार पर सही अवरोही क्रम का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III
Aअलवर, पाली, टोंक, दौसा
Bपाली, टोंक, दौसा, अलवर
Cटोंक, दौसा, अलवर, पाली
Dदौसा, अलवर, पाली, टोंक

सही उत्तर: पाली, टोंक, दौसा, अलवर

व्याख्या (Explanation)

जिला लिंगानुपात (प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) पाली 987 टोंक 949 दौसा 904 अलवर 894

📋

स्रोत: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III

105

2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के कौन से जिलों के युग्म में अनुसूचित जनजाति का उनकी कुल जनसंख्या में न्यूनतम प्रतिशत है -

📋 पूछा गया: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III
Aबीकानेर, नागौर
Bगंगानगर, नागौर
Cहनुमानगढ़, चुरू
Dबीकानेर, चुरू

सही उत्तर: बीकानेर, नागौर

व्याख्या (Explanation)

वह जिला जहां अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या सर्वाधिक निवास करती है - उदयपुर(15,25,289) वह जिला जहां अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या सबसे कम निवास करती है - बीकानेर(7,779) वह जिला जहां अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या में दशकीय वृद्धि(2001-2011) सर्वाधिक रही -नागौर(60.4 प्रतिशत) वह जिला जहां अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या में दशकीय वृद्धि(2001-2011) सबसे कम रही -गंगानगर(-8.6 प्रतिशत)

📋

स्रोत: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III

106

2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान में पुरुषों की साक्षरता ___ प्रतिशत है।

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
A75.7%
B79.2%
C72.9%
D78.9%

सही उत्तर: 79.2%

व्याख्या (Explanation)

साक्षरता - 66.1 प्रतिशत(शहरी 79.7 व ग्रामीण 61.4 प्रतिशत) पुरूष साक्षरता -79.2 प्रतिशत(शहरी 87.9 व ग्रामीण 76.2 प्रतिशत) महिला साक्षरता -52.1 प्रतिशत(शहरी 70.7 व ग्रामीण 45.8 प्रतिशत) सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला - कोटा(76.6 प्रतिशत) न्यूनतम साक्षरता वाला जिला - जालौर(54.9 प्रतिशत)

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

107

2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान में कितने जिलों की कुल जनसख्या में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 28 प्रतिशत से अधिक है -

📋 पूछा गया: Statistical Office Exam - 2023 (GK)
A08
B05
C03
D01

सही उत्तर: 05

📋

स्रोत: Statistical Office Exam - 2023 (GK)

108

निम्नलिखित में से वर्ष 2001-2011 के मध्य में न्यूनतम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला कौन सा है -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aबाड़मेर
Bश्री गंगानगर
Cपाली
Dबूंदी

सही उत्तर: श्री गंगानगर

व्याख्या (Explanation)

न्यूनतम दशकीय वृद्धि वाले 5 जिले गंगानगर 10.0 प्रतिशत झुंझंुनू 11.7 प्रतिशत पाली 11.9 प्रतिशत बूंदी 15.4 प्रतिशत चितौड़गढ़ 16.1 प्रतिशत

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

109

2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर है -

📋 पूछा गया: Veterinary Officer Exam 2019
A66.1%
B79.2%
C63.6%
D68.1%

सही उत्तर: 66.1%

व्याख्या (Explanation)

2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% है। पुरुष साक्षरता दर 79.19% थी जबकि महिला साक्षरता 52.12% थी। राजस्थान की ग्रामीण साक्षरता दर 61.44% थी।

📋

स्रोत: Veterinary Officer Exam 2019

110

2001-2011 के बीच निम्न में से किन जिलों की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर सबसे कम रही -

📋 पूछा गया: Veterinary Officer Exam 2019
Aझुन्झुनूँ, जालौर, डूंगरपुर
Bजैसलमेर, बाड़मेर, जालौर
Cपाली, झुन्झुनूँ, गंगानगर
Dगंगानगर, कोटा, नागौर

सही उत्तर: पाली, झुन्झुनूँ, गंगानगर

व्याख्या (Explanation)

2001-2011 के दशक के दौरान राजस्थान के गंगानगर जिले की जनसंख्या वृद्धि दर सबसे कम थी। इसकी वृद्धि दर 10.04% थी। झुंझुनूं 11.67%, पाली 11.94%

📋

स्रोत: Veterinary Officer Exam 2019

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams