⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान जनगणना व साक्षरता - 2011 PYQ in Hindi - पेज 24

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान जनगणना व साक्षरता - 2011 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 353 प्रश्नों में से यह पेज 24 है।

231

2011 में राजस्थान और भारत में लिंगानुपात क्रमशः रहा -

A928, 943
B921, 933
C910, 934
D932, 943

सही उत्तर: 928, 943

व्याख्या (Explanation)

राजस्‍थान में लिंगानुपात(प्रति हजार पुरूषों पर महिलाओं की संख्या) -928 भारत में लिंगानुपात - 943

232

2001 की तुलना में, 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के नगरीय क्षेत्रों में लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर कितनी महिलाओं से बढ़ा है -

📋 पूछा गया: VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021
A18
B24
C21
D12

सही उत्तर: 24

📋

स्रोत: VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021

233

जनगणना-2011 के अनुसार राज्य में सबसे कम महिला साक्षरता वाले दो जिलें हैं -

Aबाडत्रमेर एवं जालौर
Bजालौर एवं सिरोही
Cजालौर एवं बांसवाड़ा
Dबांसवाड़ा एवं बीकानेर

सही उत्तर: जालौर एवं सिरोही

234

2001-2011 के दस वर्षों में राजस्थान की जनसंख्या कितनी बढ़ी है -

A112 लाख
B105.5 लाख
C139.4 लाख
D120.41 लाख

सही उत्तर: 120.41 लाख

235

2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित जिलों के समूह में से सही जनसंख्या घनत्व का अवरोही क्रम कौन सा है -

Aदौसा, भरतपुर, उदयपुर, कोटा
Bभरतपुर, कोटा, दौसा, उदयपुर
Cकोटा, भरतपुर, उदयपुर, दौसा
Dभरतपुर, दौसा, कोटा, उदयपुर

सही उत्तर: भरतपुर, दौसा, कोटा, उदयपुर

236

2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के किस जिले की जनसंख्या सर्वाधिक है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
Aजयपुर
Bजोधपुर
Cअलवर
Dनागौर

सही उत्तर: जयपुर

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)

237

2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में साक्षरता दर बहुत अधिक है। अवरोही क्रम में साक्षरता दर वाले जिलों के सही क्रम की पहचान कीजिए।

Aसीकर, जयपुर, झुंझुनू, अलवर, कोटा
Bकोटा, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, अलवर
Cअलवर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, कोटा
Dजयपुर, कोटा, अलवर, सीकर, झुंझुनू

सही उत्तर: कोटा, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, अलवर

व्याख्या (Explanation)

सर्वाधिक साक्षरता वाले 5 जिले कोटा 76.6 जयपुर 75.5 झुंझुंनूं 74.1 सीकर 71.9 अलवर 70.7

238

2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की अनुसूचित जनजाति राज्य की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है -

A12.6
B8.4
C9.6
D2.6

सही उत्तर: 12.6

239

निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान में जनगणना 2011 के अनुसार लिंगानुपात (प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) के बारे में सही है - i. राजस्थान में 2011 में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से कम था। ii. 2011 में राजस्थान के सभी जिलों में लिंगानुपात 1000 से कम था। iii. 2011 में, पाली जिले के अलावा, राजस्थान के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में लिंगानुपात 1000 से कम था। iv. राजस्थान के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में 2011 में लिंगानुपात, धौलपुर जिले को छोड़कर, 1000 से कम था। नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये:

Aकेवल (i) सही है।
B(i) और (ii) सही हैं।
C(i), (ii) और (iii) सही हैं।
D(i), (ii), (iii) और (iv) सही हैं।

सही उत्तर: (i), (ii) और (iii) सही हैं।

240

जनगणना 2011 के अनुसार, निम्न में से राजस्थान के कौन से जिले में अधिकतम जनजाति जनसंख्या है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
Aइनमें से कोई नहीं
Bउदयपुर
Cजयपुर
Dबीकानेर

सही उत्तर: उदयपुर

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams