अधोलिखित में से कौनसा आभूषण गले में नहीं पहना जाता -
सही उत्तर: आँवला
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 318 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।
अधोलिखित में से कौनसा आभूषण गले में नहीं पहना जाता -
सही उत्तर: आँवला
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
मिरज़ाई, दुतई और डगला किसके प्रकार हैं -
सही उत्तर: अंगरखी के
व्याख्या (Explanation)
मिरज़ाई, दुतई और डगला अंगरखी के प्रकार हैं। अंगरखी शब्द, जिसे अंगरखा भी कहा जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप में पुरुषों द्वारा पहने जाने वाले पारंपरिक ऊपरी वस्त्र को संदर्भित करता है।
निम्नलिखित में से किस वस्त्र का संबंध राजस्थान से नही है -
सही उत्तर: कांथा
व्याख्या (Explanation)
कांथा कढ़ाई बंगाल की प्राचीन कलाओं में से एक है।
सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिये और नीचे दिए गए कूट से उत्तर चुनिये: सूची- I (आभूषण) सूची- II (शरीर के अंग) (A) बोरला 1. पैर (B) टकमा 2. सिर (C) कंदोरा 3. हाथ (D) तोड़िया 4. कमर
सही उत्तर: A-2, B-3, C-4, D-1
'झेला, जमेला, पीपलपत्र, अगोत्या' ________ के आभूषण हैं -
सही उत्तर: कान
राजस्थान में, 'तिमारिया' आभूषण शरीर के किस हिस्से में पहना जाता है -
सही उत्तर: गर्दन
गुड़दा आभूषण है -
सही उत्तर: कान का
व्याख्या (Explanation)
कानों में पहने जाने वाले आभूषण : कर्णफूल, पीपलपत्रा, फूल झूमका, अंगोट्या, ओगन्या, झेला, जमेला, लटकन, टोटी, गुदडा, भादरायण आदि।
सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिये और नीचे दिए गए कूट से उत्तर चुनिये: सूची- I (आभूषण) सूची- II (शरीर के अंग) (A) बोरला 1. पैर (B) टकमा 2. सिर (C) कनकटी 3. हाथ (D) तोड़िया 4. कमर
सही उत्तर: A-2, B-3, C-4, D-1
पोत, हांकर, सरी, आभूषण कहाँ पहना जाता है -
सही उत्तर: गला
व्याख्या (Explanation)
“पोत”, “हांकर” और “सरी” जैसे आभूषण गले में पहने जाते हैं।
कंदोरा आभूषण कहाँ पहना जाता है -
सही उत्तर: कमर