⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 318 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

राजस्थान में तनसुख, दुत्तई, मिर्जई, गाबा आदि नाम किस वस्त्र के लिए प्रयुक्त होते हैं -

📋 पूछा गया: परिचालक सीधी भर्ती-2024
Aपगड़ी
Bअँगरखी
Cसाड़ी
Dपोमचा

सही उत्तर: अँगरखी

व्याख्या (Explanation)

अंगरखी शरीर के ऊपरी भाग में पहने जाने वाला वस्त्र है। अन्य नाम - बुगतरी, अचकन, बण्डी, तनसुख, दुतई, गाबा, गदर, मिरजाई, डोढी, कानो, डगला आदि।

📋

स्रोत: परिचालक सीधी भर्ती-2024

12

मेवाड़ की पारंपरिक टोपी को क्या कहा जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)
Aकांचली
Bकुलहा
Cटोपी
Dसाफा/पगड़ी

सही उत्तर: साफा/पगड़ी

व्याख्या (Explanation)

मेवाड़ (उदयपुर क्षेत्र) में पुरुषों की पारंपरिक सिर ढकने वाली पोशाक को “साफा” या “पगड़ी” कहा जाता है। यह सम्मान और सांस्कृतिक प्रतीक है, जो रंग-बिरंगे कपड़े से बंधी जाती है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)

13

राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध राजस्थानी पोशाक है : नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)
Aअचकन
Bअंगरखी
Cजोधपुरी कोट
Dमारवाड़ी पगड़ी

सही उत्तर: जोधपुरी कोट

व्याख्या (Explanation)

जोधपुरी कोट (बंद गला कोट) पूरे भारत और विदेश में राजस्थान की सबसे पहचानी जाने वाली पोशाक है। राष्ट्रपति से लेकर आम आदमी की पहली पसंद इस कोट को जोधपुर के सर प्रताप ने 1878 में ईजाद किया था। ले.जनरल सर प्रताप जयपुर नरेश राम सिंह द्वितीय की राठौड़ी महारानी के भाई थे।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)

14

निम्नलिखित में से कौन-सा आभूषण राजस्थानी पुरुष अपने कानों में पहनते हैं -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)
Aहँसुली
Bचूँप
Cमुंदरी
Dमुरकी

सही उत्तर: मुरकी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थानी पुरुष विशेष रूप से कान में मुरकी पहनते हैं।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)

15

नीचे सूचीबद्ध नामों में से कौन-सा आभूषण राजस्थानी महिलाओं द्वारा गले में पहना जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aतिमानियां
Bकर्णफूल
Cनोगरी
Dराखड़ी

सही उत्तर: तिमानियां

व्याख्या (Explanation)

तिमानियां या तिमनिया हार राजस्थानी महिलाओं द्वारा गले में पहना जाने वाला प्रमुख गहना है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

16

श्रावण माह में तीज के अवसर पर राजस्थानी पुरुष किस प्रकार की पगड़ी पहनते हैं - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aमदील
Bमोठड़ा
Cलहरिया
Dबंधेज

सही उत्तर: लहरिया

व्याख्या (Explanation)

लहरिया पगड़ी राजस्थान की पारंपरिक रंग-बिरंगी पगड़ी है, जो तीज के अवसर पर पुरुष पहनते हैं।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

17

निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थानी आभूषण पैरों में नहीं पहना जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aनृपुर
Bझांझर
Cदामणा
Dलंगर

सही उत्तर: दामणा

व्याख्या (Explanation)

नृपुर, झांझर और लंगर पैरों में पहने जाने वाले आभूषण हैं। दामणा हाथों या उंगलियों पर पहना जाने वाला एक आभूषण है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

18

मध्यकाल और उसके बाद के समय में, राजस्थान में, निम्नलिखित में से कौनसी-पगड़ी की शैली नहीं थी -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aखंजर शाही
Bशिवशाही
Cपोमचा
Dअमरशाही

सही उत्तर: पोमचा

व्याख्या (Explanation)

पोमचा कोई पगड़ी की शैली नहीं बल्कि महिलाओं द्वारा ओढ़ी जाने वाली ओढ़नी (दुपट्टा) है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

19

राजस्थान में पुरुषों एवं महिलाओं दोनों से संबंधित परम्परागत जूता (फुटवियर) कौन सा है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aजूती अथवा मोजरी
Bकोल्हापुरी चप्पल
Cबटिक
Dइकत

सही उत्तर: जूती अथवा मोजरी

व्याख्या (Explanation)

जूती अथवा मोजरी: यह राजस्थान का पारंपरिक जूता है, जिसे पुरुष और महिलाएँ दोनों पहनते हैं, खासकर जोधपुर और जयपुर में प्रसिद्ध।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

20

राजस्थान में पुरुषों एवं महिलाओं दोनों से संबंधित परम्परागत जूता (फुटवियर) कौन सा है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aजूती अथवा मोजरी
Bकोल्हापुरी चप्पल
Cबटिक
Dइकत

सही उत्तर: जूती अथवा मोजरी

व्याख्या (Explanation)

जूती अथवा मोजरी: यह राजस्थान का पारंपरिक जूता है, जिसे पुरुष और महिलाएँ दोनों पहनते हैं, खासकर जोधपुर और जयपुर में प्रसिद्ध।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams