⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा PYQ in Hindi - पेज 20

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 318 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।

191

जालौर का लेटा गांव प्रसिद्ध है -

Aखेसले के लिए
Bदरियों के लिए
Cओढ़नियों के लिए
Dगलीचों के लिए

सही उत्तर: खेसले के लिए

व्याख्या (Explanation)

ओढ़ने की मोटी सूती चादर को खेसला कहते हैं।

192

कमर में पहना जाने वाला आभूषण है -

Aसटका
Bतुलसी
Cहाकर
Dफीणी

सही उत्तर: सटका

व्याख्या (Explanation)

तुलसी व हांकर गला व छाती के आभूषण है तथा फीणी मस्तिष्क का है।

193

असुमेलित युग्म है -

Aकरौधनी-कमर
Bगोखरू-हाथ
Cमांदलिया-मस्तिष्क
Dझेला-कान

सही उत्तर: मांदलिया-मस्तिष्क

व्याख्या (Explanation)

मांदलिया गले का आभूषण है।

194

कांठला गले का आभूषण सम्बन्धित है -

Aबच्चों से
Bकिसानों से
Cवृद्ध पुरूषों से
Dविधवा महिलाओं से

सही उत्तर: बच्चों से

व्याख्या (Explanation)

नार का नख, बचला-बाला का टक्का, चांद-सूरज(चांदी की टिकड़ियां) बांधकर बनाया गया रक्षा कवच जिसे बच्चों के गले में पहनाते हैं।

195

चोल, पटोरी, चोरलो व निचोल किसके प्रकार हैं -

Aसाड़ियों के
Bलहंगों के
Cओढ़नियों के
Dपगड़ियों के

सही उत्तर: साड़ियों के

व्याख्या (Explanation)

चोल, निचोल, पट, दुकुल, अंशुक, वलन, चीर, पटोरी, चोरलो, ओढ़नी, चूंदड़ी, साड़ी आदि साड़ियों के रूप हैं।

196

आदिवासी महिलाओं की पांव की पिन्जड़िया किस धातु की होती थी -

Aलोहा
Bतांबा
Cपीतल
Dअभ्रक

सही उत्तर: पीतल

व्याख्या (Explanation)

आदिवासी महिलायें गांव में पीतल की पिन्जड़िया ऐडी से लगाकर घुटने के नीचे तक पहनती थी।

197

सामेला है -

Aबच्चे का नामकरण संस्कार
Bविवाह के बाद दिया जाने वाला दहेज
Cवधू पक्ष द्वारा वर पक्ष का स्वागत
Dबारात को दिया जाने वाला चौथा भोज

सही उत्तर: वधू पक्ष द्वारा वर पक्ष का स्वागत

व्याख्या (Explanation)

जब बारात दुल्हन के गांव पहुंचती है तो वर पक्ष की ओर से नाई या ब्राह्मण आगे जाकर कन्या पक्ष को बारात के आने की सूचना देता है। कन्या पक्ष की ओर उसे नारियल एवं दक्षिणा दी जाती है। फिर वधू का पिता अपने सगे संबंधियों के साथ बारात का स्वागत करता है, स्वागत की यह क्रिया ‘सामेला’ कहलाती है।

198

नवरत्न आभूषण है-

Aगले का
Bदांत का
Cनाक का
Dबाजू का

सही उत्तर: बाजू का

व्याख्या (Explanation)

बाजूबंद, कातरिया, कड़ा, नवरत्न, ठड्ड, अणंत बाजू के आभूषण हैं।

199

लौंग और लटकन आभूषण हैं -

Aकान के
Bनाक के
Cसर के
Dपैर के

सही उत्तर: नाक के

व्याख्या (Explanation)

नथ, चूंनी, लौंग और लटकन नाक के आभूषण हैं।

200

निम्न में से आभूषणों का शरीर के ऊपर से नीचे कोनसा क्रम सही है -

Aरखड़ी, बजण्टी, गोखरू, सुरलिया, चूंनी, रखन, अरसी, हीरानामी
Bरखड़ी, सुरलिया, चूंनी, रखन, बजण्टी, गोखरू, अरसी, हीरानामी
Cअरसी, हीरानामी, रखड़ी, बजण्टी, गोखरू, सुरलिया, चूंनी, रखन
Dरखड़ी, अरसी, हीरानामी, बजण्टी, गोखरू, रखन, सुरलिया, चूंनी

सही उत्तर: रखड़ी, सुरलिया, चूंनी, रखन, बजण्टी, गोखरू, अरसी, हीरानामी

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams