⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा PYQ in Hindi - पेज 25

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 318 प्रश्नों में से यह पेज 25 है।

241

ऐरंगपत्तौ सम्बन्धित है-

Aबाजरी के कटे पौधों का ढेर
Bपशुओं की जुगाली
Cस्त्रियों के कान का आभूषण
Dऊँट व बैल की जोड़ी

सही उत्तर: स्त्रियों के कान का आभूषण

व्याख्या (Explanation)

कान के आभूषण : डुरंगलौ, झेलौ, एरंगपत्तो, बाळा, पासौ, पत्तीसुरलिया, झूटणौ, झाळ, फूलझूमका, सूरळियो, सुरगवाली, कर्णफूल, पीपलपत्र, अंगोट्या, लटकन, बाली, टॉप्स, सुरलियाँ, मोरफवर, बारेठ, ओगनियाँ, कुंडला, लूंग, भचूरिया, टोटी, जमेला, कोकरूं, कुड़कली, खींटली, गुड़दौ, छेलकड़ी, झूंटणौ, ठोरियौ, डरगलियौ या डुरगली, बूझली, माकड़ी, मुरकी, वेड़लौ, संदोल, सुरगवाळी आदि।

242

‘सूवाभळको’ है-

Aखेतों में उगने वाली एक खरपतवार
Bऊँट के चारजामें के नीचे लगायी जाने वाली गद्दी
Cछाछ में पकाई हुई बाजरे की खिचड़ी
Dस्त्रियों के सिर का आभूषण

सही उत्तर: स्त्रियों के सिर का आभूषण

243

कौपीन है-

Aअफीम की एक किस्म
Bऊँट का एक आभूषण
Cतलवार का एक प्रकार
Dसंन्यासियों द्वारा पहना जाने वाला विशेष प्रकार का लँगोट

सही उत्तर: संन्यासियों द्वारा पहना जाने वाला विशेष प्रकार का लँगोट

व्याख्या (Explanation)

​संन्यासियों द्वारा पहना जाने वाला विशेष प्रकार का लँगोट “कौपीन” कहा जाता है।​ यह वस्त्र ब्रह्मचारियों और संन्यासियों का पारंपरिक चिह्न है, जो उनकी साधना और जीवनशैली का प्रतीक है।

244

‘दामणा’ है -

Aहाड़ौती क्षेत्र में महिलाओं का घाघरा
Bहाथ अंगूली का एक आभूषण
Cपुरूषों का तलवार बांधने का साफा
Dआदिवासी युवतियों की चूनरी

सही उत्तर: हाथ अंगूली का एक आभूषण

व्याख्या (Explanation)

हाथों में कड़ा, कंकण, गरी, चाँट, गजरा, चूड़ी तथा उंगलियों में बींटी, दामणा, हथपान, छड़ा, वींछिया तथा पैरों में कड़ा, लंगर पायल, पायजेब, नूपुर, घुँघरु झाँझर, नेवरी आदि पहने जाते थे।

245

दातिया है -

Aकृषि कार्य में प्रयुक्त एक औजार
Bमहिलाओं का एक आभूषण
Cपुरूषों की दाड़ी के लिए कपड़ा
Dपुरूषों के कमर में तलवार बांधने के लिए कपड़ा

सही उत्तर: पुरूषों की दाड़ी के लिए कपड़ा

246

फालियो, घुमालो, लपेटो, अमलो आदि नाम है-

Aपायजामा के
Bपगड़ी के
Cकमर के आभूषण के
Dसाड़ी के

सही उत्तर: पगड़ी के

व्याख्या (Explanation)

घुमालो, पेटा, लपेटो, बागा, साफा, पाग, पेचा, अमलो, फालियो, सेलो, शिरोप्राण आदि पगड़ियों के उपनाम है।

247

फोलरी आभूषण है-

Aपुरूषों में हाथ की अंगुली का
Bमहिलाओं में हाथ का
Cपुरूषों में गले का
Dमहिलाअें में पैर की अंगुली का

सही उत्तर: महिलाअें में पैर की अंगुली का

248

‘नरमुखा’ आभूषण है -

Aहाथ का
Bसिर का
Cमुह का
Dगले का

सही उत्तर: हाथ का

249

अंगरखी को यह भी कहते हैं -

Aअंगोछा
Bपंछा
Cबुगतरी
Dपेसवाज

सही उत्तर: बुगतरी

व्याख्या (Explanation)

अंगरखी : शरीर के ऊपरी भाग में पहने जाने वाला वस्त्र है। अन्य नाम - बुगतरी, अचकन, बण्डी, तनसुख, दुतई, गाबा, गदर, मिरजाई, डोढी, कानो, डगला आदि।

250

पावली भांत की ओढ़नी कहलाती है-

Aकटकी
Bफटकी
Cमदीली
Dअदीली

सही उत्तर: कटकी

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams