1857 के विद्रोह के समय जोधपुर के महाराजा कौन थे -
सही उत्तर: महाराजा तख्त सिंह
व्याख्या (Explanation)
1857 के विद्रोह के दौरान महाराजा तख्त सिंह जोधपुर के शासक थे।
स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 200 प्रश्नों में से यह पेज 16 है।
1857 के विद्रोह के समय जोधपुर के महाराजा कौन थे -
सही उत्तर: महाराजा तख्त सिंह
व्याख्या (Explanation)
1857 के विद्रोह के दौरान महाराजा तख्त सिंह जोधपुर के शासक थे।
स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
आउवा के युद्ध में किस ब्रिटिश पाॅलीटिकल एजेन्ट की हत्या कर दी गई थी -
सही उत्तर: माॅक मेसन
व्याख्या (Explanation)
जोधपुर की सेना की पराजय की खबर पाकर ए.जी.जी. जॉर्ज लारेन्स स्वयं एक सेना लेकर आउवा पहुँचा। मगर 18 सितम्बर, 1857 को वह विद्रोहियों से परास्त हुआ। इस संघर्ष के दौरान जोधपुर का पोलिटिकल एजेन्ट मोक मेसन क्रांतिकारियों के हाथों मारा गया। उसका सिर आउवा के किले के द्वार पर लटका दिया गया।
स्रोत: Raj Jail Warder (29-11-18) Shift 1
20 जनवरी 1858 को किस अंग्रेज शासक ने आऊवा पर आक्रमण किया -
सही उत्तर: कर्नल होम्स
व्याख्या (Explanation)
ब्रिगेडियर होम्स के अधीन एक सेना ने 20 जनवरी, 1858 को आउवा पर आक्रमण कर दिया। विजय की उम्मीद न रहने पर कुशालसिंह ने सलूंबर (केसरी सिंह) में शरण ली। उसके बाद ठाकुर पृथ्वीसिंह (कुशालसिंह का छोटा भाई) ने विद्रोहियों का नेतृत्व किया।
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 3
राजस्थान में रियासतों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए AGG का पद सृजित किया गया -
सही उत्तर: 1832 ई.
व्याख्या (Explanation)
राजपूताना रेजीडेन्सी की स्थापना 1832 ई. में हुई। इसका मुख्यालय अजमेर में बनाया गया। इसका मुख्य अधिकारी ए.जी.जी (एजेन्ट टू गर्वनर जनरल) होता था। प्रथम A.GG. मि. लॉकेट था। 1845 ई. में विलियम बैंटिक द्वारा राजपूताना रेजीडेन्सी का ग्रीष्मकालीन कार्यालय आबू में स्थानान्तरित कर दिया। 1857 ई. की क्रान्ति के समय ए.जी.जी. जॉर्ज पैट्रिक लॉरेन्स था।
भारत की स्वतंत्रता के समय बीकानेर राज्य का शासक कौन था -
सही उत्तर: महाराजा शार्दुल सिंह
व्याख्या (Explanation)
1947 में वल्लभभाई पटेल ने रियासतों को नए स्वतंत्र भारत में एकीकृत करने की कामना की। महाराजा सादुल सिंह (बीकानेर के अंतिम राजा), एक रियासत के पहले शासकों में से एक थे जिन्होंने भारतीय संघ में शामिल होने की इच्छा प्रदर्शित की।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3
शेखावटी में शान्ति एवं व्यवस्था बनाये रखने के नाम पर शेखावटी बिग्रेड की स्थापना कब हुई -
सही उत्तर: 1835 ई.
व्याख्या (Explanation)
शेखावाटी ब्रिगेड मुख्यालय झुंझुनू, राजस्थान में स्थित था।
स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3
भारत की स्वतंत्रता के समय जोधपुर राज्य का शासक कौन था -
सही उत्तर: महाराजा हनुवंत सिंह
व्याख्या (Explanation)
11 अगस्त 1947 को जोधपुर के महाराजा हनवंत सिंह ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए और जोधपुर राज्य भारतीय अधिराज्य में एकीकृत हो गया।
स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3
निम्न में से कौन कोटा में 1857 के विद्रोह का नेता था -
सही उत्तर: जयदयाल
व्याख्या (Explanation)
15 अक्टूबर, 1857 को कोटा की सेना ने रेजीडेन्सी को घेरकर मेजर बर्टन और उसके पुत्रों तथा एक डॉक्टर की हत्या कर दी। मेजर बर्टन का सिर कोटा शहर में घुमाया गया तथा महाराव का महल घेर लिया। विद्रोही सेना का नेतृत्व रिसालदार मेहराबखाँ और लाला जयदयाल कर रहे थे।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2018
1857 की क्रांति के समय राजस्थान में कितनी ब्रिटिश छावनियां थी -
सही उत्तर: 06
व्याख्या (Explanation)
1857 की क्रांति प्रारम्भ होने के समय राजपूताना में 6 सैनिक छावनियाँ थी। नसीराबाद (अजमेर) : 15वीं बंगाल पैदल सेना नीमच (मध्यप्रदेश) : फर्स्ट बंगाल केवेलरी देवली (टोंक) : कोटा कन्टिनजेन्ट ब्यावर : मेर रेजीमेन्ट एरिनपुरा (पाली) : जोधपुर लीजन खेरवाड़ा (उदयपुर) : मेवाड़ भील कोर
स्रोत: COMPILER Exam 2016
राजस्थान में 1857 की क्रान्ति के समय यहां के ए. जी. जी. (एजेन्ट टू गवर्नर जनरल) कौन थे -
सही उत्तर: जॅार्ज पैट्रिक लारेन्स
व्याख्या (Explanation)
1857 ई. की क्रान्ति के समय ए.जी.जी. जॉर्ज पैट्रिक लॉरेन्स था।