⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में 1857 की क्रांति PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 200 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

निम्नलिखित में से किसे ब्रिटिशों के खिलाफ बिद्रोह संगठित करने के कारण टोडगढ़ किले में कैद किया गया था -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aप्रताप सिंह बारहठ
Bदौलत मल भंडारी
Cसागरमल गोपा
Dराव गोपाल सिंह खरवा

सही उत्तर: राव गोपाल सिंह खरवा

व्याख्या (Explanation)

राव गोपाल सिंह खरवा (अजमेर के पास खरवा ठिकाने के शासक) ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था। इसके कारण उन्हें टोडगढ़ किले में कैद कर दिया गया था।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

12

राजस्थान में 1857 का विद्रोह सबसे पहले कहाँ शुरू हुआ था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aजयपुर
Bनसीराबाद
Cउदयपुर
Dजोधपुर

सही उत्तर: नसीराबाद

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये। मेजर स्पोटिस वुड एवं न्यूबरी की हत्या के बाद शेष अंग्रेजों ने नसीराबाद छोड़ दिया।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

13

निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है - रियासत - 1857 की क्रांति के समय रियासती शासक

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
Aबीकानेर - सरदार सिंह
Bजोधपुर - तख्त सिंह
Cप्रतापगढ़ - दलपत सिंह
Dझालावाड़ - उदय सिंह

सही उत्तर: झालावाड़ - उदय सिंह

व्याख्या (Explanation)

1857 में झालावाड़ के शासक पृथ्वी सिंह थे, न कि उदय सिंह।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3

14

1857 की क्रांति के दौरान पेशवा नाना साहब और उनके परिवार को राजस्थान में शरण किसने दी थी -

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2
Aआउवा के ठाकुर कुशाल सिंह
Bकोठारिया के रावत ज्योत सिंह
Cभरतपुर के महाराजा तख्त सिंह
Dउदयपुर के महाराणा स्वरूप सिंह

सही उत्तर: कोठारिया के रावत ज्योत सिंह

व्याख्या (Explanation)

1857 की क्रांति के दौरान पेशवा नाना साहब और उनके परिवार को कोठारिया (राजस्थान) के रावत ज्योत सिंह ने शरण दी थी।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2

15

रावत केसरी सिंह 1857 की क्रांति के दौरान किस स्थान के ठिकानेदार थे -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)
Aकोठारिया
Bसलूम्बर
Cभिंडर
Dखरवा

सही उत्तर: सलूम्बर

व्याख्या (Explanation)

आउवा का युद्ध : ब्रिगेडियर होम्स के अधीन एक सेना ने 20 जनवरी, 1858 को आउवा पर आक्रमण कर दिया। विजय की उम्मीद न रहने पर कुशालसिंह ने सलूंबर में शरण ली। रावत केसरी सिंह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मेवाड़ के सलूम्बर के ठिकानेदार थे। उसके बाद ठाकुर पृथ्वीसिंह (कुशालसिंह का छोटा भाई) ने विद्रोहियों का नेतृत्व किया। अन्त में, आउवा के किलेदार को रिश्वत देकर अंग्रेजों ने अपनी ओर मिला लिया और किले पर अधिकार कर लिया।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)

16

आउवा की कुलदेवी सुगाली माता की प्रतिमा के कुल कितने सिर और हाथ हैं -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)
Aएक सिर और दो हाथ
Bएक सिर और आठ हाथ
Cदस सिर और चौवन हाथ
Dबीस सिर और एक सौ आठ हाथ

सही उत्तर: दस सिर और चौवन हाथ

व्याख्या (Explanation)

सुगाली माता आऊवा राजघराने की कुल देवी के रूप में मारवाड़ क्षेत्र की विख्यात हैं। सुगाली माता की प्राचीन प्रतिमा काले पत्थर से बनी है और इसमें 54 हाथ और 10 मस्तक हैं।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)

17

1857 के विद्रोह के समय अजमेर का शस्त्रागार किस नेटिव इंफेंट्री के द्वारा रक्षित था -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)
A15वीं नेटिव इंफेंट्री
Bमहारानी की 83वीं लाइट इंफेंट्री
C30वीं नेटिव इंफेंट्री की ग्रेनेडियर कंपनी
Dबंबई लांसर्स

सही उत्तर: 15वीं नेटिव इंफेंट्री

व्याख्या (Explanation)

ए.जी.जी. के सामने उस समय अजमेर की सुरक्षा की समस्या सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण थी, क्योंकि अजमेर शहर में भारी मात्रा में गोला बारूद एवं सरकारी खजाना था। यदि यह सब विद्रोहियों के हाथ में पड़ जाता तो उनकी स्थिति अत्यन्त सुदृढ़ हो जाती। अजमेर स्थित भारतीय सैनिकों की दो कम्पनियाँ हाल ही में मेरठ से आयी थी और ए.जी.जी. ने सोचा कि सम्भव है यह इन्फेन्ट्री (15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री) मेरठ से विद्रोह की भावना लेकर आयी हो, अतः इस इन्फेन्ट्री को नसीराबाद भेज दिया तथा ब्यावर से दो मेर रेजीमेन्ट बुला ली गई। इस अविश्वास के चलते उनमें असंतोष पनपा।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)

18

1857 के विद्रोहियों द्वारा किस पॉलिटिकल एजेंट का कटा सिर आउवा के किले पर लटका दिया गया था -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)
Aमेजर बर्टन
Bमेजर शॉवर्स
Cकर्नल ईडन
Dकैप्टन मोंक मेसन

सही उत्तर: कैप्टन मोंक मेसन

व्याख्या (Explanation)

चेलावास का युद्ध (उपनाम - गौरों व कालों का युद्ध) : जोधपुर की सेना की पराजय की खबर पाकर ए.जी.जी. जॉर्ज लारेन्स स्वयं एक सेना लेकर आउवा पहुँचा। मगर 18 सितम्बर, 1857 को वह विद्रोहियों से परास्त हुआ। इस संघर्ष के दौरान जोधपुर का पोलिटिकल एजेन्ट मोक मेसन क्रांतिकारियों के हाथों मारा गया। उसका सिर आउवा के किले के द्वार पर लटका दिया गया। अक्टूबर, 1857 में जोधपुर लीजियन के क्रांतिकारी सैनिक दिल्ली की ओर कूच कर गये।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)

19

1857 के विद्रोह में भगवंतसिंह ___ क्षेत्र का शासक था।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (SWT) Exam 2024
Aधौलपुर
Bनसीराबाद
Cनीमच
Dभरतपुर

सही उत्तर: धौलपुर

व्याख्या (Explanation)

धौलपुर महाराजा भगवन्त सिंह अंग्रेजों का पक्षधर था। अक्टूबर, 1857 में ग्वालियर तथा इंदौर के क्रांतिकारी सैनिकों ने धौलपुर में प्रवेश किया। धौलपुर राज्य की सेना तथा अधिकारी क्रांतिकारियों से मिल गये। विद्रोहियों ने दो महीने तक राज्य पर अपना अधिकार बनाये रखा। दिसम्बर, 1857 में पटियाला की सेना ने धौलपुर से क्रांतिकारियों को भगा दिया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (SWT) Exam 2024

20

कोटा के किस क्रांतिकारी नेता को तोप के विस्फोट से उड़ाया गया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
Aकुशलराज
Bजयदयाल
Cकुशालसिंह
Dकेसरीसिंह

सही उत्तर: जयदयाल

व्याख्या (Explanation)

15 अक्टूबर 1857 को, ब्रिटिश राजनीतिक एजेंट कैप्टन सी. ई. बार्टन और उनके दो बेटों को विद्रोहियों ने मार डाला। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में कोटा के क्रांतिकारी नेता जयदयाल को अंग्रेजों ने तोप से उड़ा दिया था।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams